{"_id":"5f80503cb1c65b06bd26d8dc","slug":"imprisoned-on-camera-while-stealing-police-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पहन चोरी करते हुए कैमरे में कैद, हार्डवेयर की दुकान पर धावा बोल साठ हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी पहन चोरी करते हुए कैमरे में कैद, हार्डवेयर की दुकान पर धावा बोल साठ हजार किए पार
Fri, 09 Oct 2020 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के महाराजपुर में गुरुवार को चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान का शटर उठाकर 60 हजार नगद समेत चांदी के सिक्के पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो होश उड़ गए। फुटेज में पांच बदमाश दो बाइक से आते जाते दिखे।
विज्ञापन
इनमें से तीन ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। चकेरी के बीबीपुर निवासी सुशील सिंह की महाराजपुर थाने से 100 कदम आगे हाथीपुर मोड़ में हाइवे किनारे सिंह ट्रेडिंग कंपनी के नाम से हार्ड वेयर की दुकान है। सुशील सिंह ने बताया गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
दूसरे दिन शुक्रवार सुबह उन्हें दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने की सूचना मिली तो वे दुकान पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दुकान मालिक सुशील ने बताया कि चोरों ने गल्ले में रखी करीब 60 हजार रुपये की नकदी और एक 50 हजार रुपये की चेक, कुछ चादी के सिक्के पार कर दिये हैं।
विज्ञापन