फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   important news for train passengers Two lakh railway tickets of Holi canceled automatically

होली के दौरान दो लाख रेलवे टिकट हो जाएंगे निरस्त, यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

Wed, 26 Feb 2020 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
important news for train passengers Two lakh railway tickets of Holi canceled automatically
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कोहरे की वजह से निरस्त ट्रेनों को अब दोबारा मार्च भर के लिए निरस्त करने से सबसे ज्यादा परेशानी होली पर घर आने और वापसी करने वाले यात्रियों को होगी। आठ मार्च से 12 मार्च तक 37 ट्रेनों के निरस्त होने से करीब दो लाख टिकट स्वत: निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये दो लाख रिजर्वेशन कन्फर्म सीटों वाले थे। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख यात्रियों ने वेटिंग टिकट कराया था। इन यात्रियों की भी परेशानियां बढ़ेंगी।

होली स्पेशल नाकाफी, होगी मारामारी
होली पर रेलवे आम तौर स्पेशल ट्रेनें चलाता है। कुछ ट्रेनें चलाने की घोषणा भी हो चुकी है। लेकिन नियमित ट्रेनों को निरस्त कर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाना नाकाफी साबित होगा। यात्रियों का कहना है कि पहले कोहरे की वजह से ट्रेनें निरस्त की गईं। जबकि इस बार अधिक कोहरा नहीं पड़ा।

अब एक बार फिर इन ट्रेनों का निरस्तीकरण आगे बढ़ाना समझ से परे है। रेलवे अपनी ट्रेनों को निरस्त कर यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। जबकि कारपोरेट सेक्टर की ट्रेनें देकर सुविधाओं के दावे हो रहे हैं। जो ट्रेनें चल रही हैं, होली के दिनों में उनके रिजर्व कोच में काफी परेशानियां होंगी। ये कोच भी होली के दौरान जनरल कोचों की तरह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-चार महीने पहले करा लिए थे टिकट
होली के दौरान परेशानी से बचने के लिए तमाम यात्रियों ने तीन से चार महीने पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिए थे। दिल्ली में रहने वाले कानपुर के शोभित ने बताया कि उन्होंने गरीब रथ एक्सप्रेस में तीन महीने पहले कन्फर्म टिकट कराया था। क्योंकि यह ट्रेन होली के पहले बहाल हो जाती।

लेकिन टिकट निरस्त होने का मैसेज आया है। इसी तरह नई दिल्ली-पटना संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से आठ मार्च को वापसी करने वाले गांधी नगर के रोहित का भी टिकट निरस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ने की सूचना मिलने पर तत्काल बस से रिजर्वेशन करा लिया है। ट्रेनों का कोई भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन

परीक्षा के समय भी नहीं मिल रहीं सीटें
आम तौर पर जनवरी से अप्रैल तक ट्रेनों में कन्फर्म सीट के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ती है। लेकिन तमाम ट्रेनों के निरस्त होने से अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। जनवरी, फरवरी में ठंड और परीक्षा का समय होने से लोग यात्रा करने से बचते हैं। लेकिन ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से ट्रेनों में सीटों की मारामारी है।

होली पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेनों के संचालन पर अभी भी कोहरे का असर है। मेंटेनेंस का काम भी जगह-जगह चल रहा है। यात्रियों को परेशानी न हो, रेलवे इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करेगा। तमाम ट्रेनें जो पहले से निरस्त थीं, उनमें रिजर्वेशन नहीं हुए थे।
- अमित मालवीय, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed