{"_id":"5cc7d5d7bdec2207334c23a5","slug":"important-news-for-bus-traveler-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस यात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज से होगी ये दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस यात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज से होगी ये दिक्कतें
Tue, 30 Apr 2019 10:40 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर से बस यात्रा करने वाले यात्रियों को आज से परेशानियां हो सकती हैं। मंगलवार से कानपुर के बेड़े में शामिल 582 बसों में 250 बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। इससे कानपुर से अलग-अलग रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ये बसें 19 मई को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव कराने के बाद वापस आएंगी।
रोडवेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। मंगलवार से ड्यूटी पर न आने वाले स्थायी या संविदा चालक, परिचालकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

कानपुर रोडवेज के पास कुल 630 बसें हैं। इसमें 48 एसी बसें हैं, जो चुनाव ड्यूटी पर नहीं जाएंगी। बाकी 582 बसों में 250 बसें चुनाव में चली जाएंगी। 332 बसें बचेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि कोशिश होगी जो बाकी बसें हैं, उन्हें ज्यादा फेरों में चलाया जाए।
इससे दिक्कतें न हों। अगर कोई चालक-परिचालक ने मंगलवार से ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो बुधवार को उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी।
इससे दिक्कतें न हों। अगर कोई चालक-परिचालक ने मंगलवार से ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो बुधवार को उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी।