फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Important information for railway passengers, coronavirus

लॉकडाउन की आशंका पर पलायन: प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 ट्रेनें, पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 15 Apr 2021 10:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Apr 2021 10:33 AM IST
सार

रेलवे ने यात्रियों के लिए 13 और ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें रिजर्वेशन कराया जा सकता है।

विज्ञापन
Important information for railway passengers, coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन की आशंका के बीच गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों के प्रवासी कामगारों के पलायन करने का सिलसिला जारी है। ऐसे में रेलवे ने जो ट्रेनें चलाई हैं, वह कम पड़ने लगी हैं। लोग रिजर्व श्रेणी के कोच में भी बिना रिजर्वेशन के आ रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा है कि टीटीई भी टिकट चेकिंग करने नहीं आ रहे हैं। फिर से रेलवे ने इन शहरों के यात्रियों के लिए 13 और ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें रिजर्वेशन कराया जा सकता है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं शुरू 
ट्रेन नंबर 09501 ओखा से 16, 23 और 30 अप्रैल को हर शुक्रवार सुबह 11:40 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल यह ट्रेन शनिवार शाम 7:05 बजे पहुंचेगी। लखनऊ होकर सोमवार सुबह 6:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09502 गुवाहाटी से हर सोमवार 19, 26 अप्रैल और तीन मई को रात 8:40 बजे चलेगी। बुधवार सुबह 6:10 बजे कानपुर सेंट्रल और और गुरुवार दोपहर दो बजे ओखा पहुंचेगी। 
विज्ञापन


ट्रेन नंबर  01169 मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन से 13 अप्रैल मंगलवार को रात पौने 12 बजे छूटेगी। गुरुवार को रात 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 12 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01170 दानापुर से 15 अप्रैल गुरुवार को रात पौने 12 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल पर अगली सुबह 10:25 बजे और तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे मुंबई पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन







ट्रेन नंबर 01441 पुणे से 21 और 28 अप्रैल बुधवार को रात साढ़े नौ बजे छूटेगी। गुरुवार रात 8:35 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ देर रात 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01442 लखनऊ से 16, 23 और 30 अप्रैल शुक्रवार को सुबह चार बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी और शनिवार सुबह 5:10 बजे पुणे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01172 गोरखपुर से 16 अप्रैल शुक्रवार को रात पौने एक बजे चलेगी। शुक्रवार को ही सुबह 7:45 बजे कानपुर सेंट्रल और बांदा होते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन शनिवार को दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09453 अहमदाबाद से 18 और 25 अप्रैल रविवार को दोपहर 3:25 बजे छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह तीन बजे समस्तीपुर पहुंचेेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09454 समस्तीपुर 21 और 28 अप्रैल बुधवार को सुबह 6:20 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल रात साढ़े 10 बजे और अहमदाबाद दूसरे दिन रात 10:40 बजे पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09049 मुंबई सेंट्रल से 15, 22, 29 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11:05 बजे छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार सुबह छह बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09050 समस्तीपुर से 17, 22 अप्रैल और एक मई शनिवार को रात 8:15 बजे छूटेगी। अगले दिन दोपहर 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन शाम 6:25 बजे मुंबई सेंट्रल पहुुंचेेगी।

ट्रेन नंबर 01174 दानापुर रेलवे स्टेशन से 16 अप्रैल शुक्रवार को सुबह आठ बजे छूटेगी। शाम सात बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार की रात सवा 10 बजे मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed