{"_id":"695584612e3cfeb95e0e3448","slug":"implement-beneficial-schemes-for-farmers-on-time-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1378078-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं समय से करें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं समय से करें लागू
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने की। इस दौरान केंद्रों के अधीक्षकों और वैज्ञानिकों को निर्देश दिए गए कि किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।
निदेशक प्रसार डॉ. यादव ने कहा कि रबी सीजन में केंद्र के प्रक्षेत्रों पर बीजोत्पादन और किसानों के प्रक्षेत्रों में नवीन तकनीकों के परीक्षण आवश्यक हैं। उनका उद्देश्य किसानों के बीच तकनीक का प्रचार-प्रसार बड़े क्षेत्रफल में प्रभावी ढंग से करना और मुख्य फसलों की उत्पादकता बढ़ाना है। प्रत्येक वैज्ञानिक केंद्र पर एक इकाई की स्थापना अवश्य करें जो किसानों के लिए उपयोगी हो।
बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन, निकरा, एससीएसपी और आरकेबीवाई जैसी केंद्र सरकार की परियोजनाओं को समय से क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया। कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए संबंधित अध्यक्ष और वैज्ञानिक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि बैठक में केंद्रों की साफ-सफाई तथा कृषि यंत्रों व स्थाई सामग्रियों की स्थिति से अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया है। मौके पर डॉ. पीके राठी, डॉ. वीके कनौजिया, डॉ. विनोद प्रकाश, डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. एसके विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।