फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ता काट ले तो खुद खरीद कर लगवानी पड़ेगी वैक्सीन, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 29 Jan 2018 11:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Immediate medical care on dog bite
डेमो पिक

इटावा के डा. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वेक्सीन की किल्लत चल रही है। दो महीने से यहां आने वाले मरीजों को बाजार से महंगी दवाएं खरीद कर लानी पड़ रही हैं। वेक्सीन न होने से डाक्टर कुत्ता काटने के मरीजों को सैफई रेफर करते हैं या फिर दवाएं खुद लाने के लिए कहते हैं।



 

Immediate medical care on dog bite
डेमो पिक
जसवंतनगर क्षेत्र के गांव धरवार निवासी राजेश ने बताया कि उनके दो साल के बेटे हर्ष को कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। जिसके इलाज के लिए वे जिला अस्पताल में आए थे। यहां आकर पता लगा कि एंटी रैबीज वेक्सीन मौजूद नहीं है। डाक्टर ने उनसे सैफई रेफर करने की बात कही। जब वे सैफई गए तो वहां भी दवाई नहीं मिली।

 
Immediate medical care on dog bite
डेमो पिक
राजेश ने बताया कि  मजबूरन इटावा स्टेशन से मंहगी दवाई खरीद कर अपने बच्चे के लिए लानी पड़ी। वहीं धोकरन टोला निवासी पवन कुमार अपने 10 साल के बेटे पीयूष के कुत्ते काटने के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ा। पवन कुमार ने अस्पताल की इस व्यवस्था को लचर बताया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Immediate medical care on dog bite
डेमो पिक
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 5-10 मरीज औसतन आते हैं। इमरजेंसी में बैठे डा. पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल में पिछले दो महीने से एंटी रैबीज वेक्सीन की सप्लाई नहीं हो रही है। अस्पताल में नोटिस भी लगा है। सीएमएस डा. एके पालीवाल ने बताया कि एंटी रैबीज वेक्सीन की आपूर्ति शासन स्तर से होती है। आपूर्ति मिलते ही यह सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed