फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IMA Elections, Two contenders each for the post of President Secretary, voting on 24th September

IMA Elections: अध्यक्ष सचिव पदों पर दो-दो दावेदार, एक्जीक्यूटिव कमेटी के लिए भी नामांकन, 24 सितंबर को मतदान

Sat, 02 Sep 2023 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Sep 2023 09:12 AM IST
सार

Kanpur News: एक्जीक्यूटिव कमेटी के लिए भी 21 सदस्यों ने नामांकन कराया। नामांकन छह सितंबर को शाम पांच बजे होने हैं। सात को नामांकनपत्रों की जांच, 10 को नाम वापसी और 24 सितंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
IMA Elections, Two contenders each for the post of President Secretary, voting on 24th September
आईएमए के चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को अध्यक्ष, सचिव सहित कई पदों के लिए दो या उससे ज्यादा सदस्यों ने नामांकन कराया। इससे इस चुनाव में मुकाबले के घमासान होने के आसार हैं। वहीं 37 पर्चे दाखिल हुए।

विज्ञापन

इस वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए डॉ. नंदनी रस्तोगी और डॉ. दिनेश सिंह सचान ने अपने समर्थकों के साथ आईएमए, परेड पहुंचकर नामांकन कराया। इसी तरह सचिव पद के लिए डॉ. कुणाल सहाय और डॉ. पूर्णिमा दीक्षित ने दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. पल्लवी चौरसिया, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. रवि कुमार, वित्त सचिव पद के लिए डॉ. दीपक श्रीवास्त, वैज्ञानिक सचिव पद के लिए डॉ. मनीष निगम व डॉ. संदीप कटियार, संपत्ति सचिव पद के लिए डॉ. शिवांशु मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए  दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह सितंबर को शाम पांच बजे तक होंगे नामांकन
वहीं, डॉ. प्रिया आहूजा व डॉ. रोहन कुमार, खेल सचिव पद के लिए डॉ. पीयूष मिश्रा, पुस्तकालय सचिव पद के लिए डॉ. आशीष कुमार शाह व डॉ. गुल शगुफ्ता ने दावेदारी पेश की।  एक्जीक्यूटिव कमेटी के लिए भी 21 सदस्यों ने नामांकन कराया। नामांकन छह सितंबर को शाम पांच बजे होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed