फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal recovery on the highway in Kanpur, Four policemen including the inspector line up in Kanpur

हाईवे पर वसूली: चालक से वसूले थे 6500 रुपये, चालक ने की थी शिकायत, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Thu, 10 Nov 2022 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Nov 2022 11:04 AM IST
सार

जाजमऊ इलाके में पुलिसकर्मियों के द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया था। पीड़ित चालक ने इसकी शिकायत की थी। चालक से 6500 रुपये वसूलने में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Illegal recovery on the highway in Kanpur, Four policemen including the inspector line up in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में हाईवे पर वसूली के खेल में बुधवार को चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने इन चारों को लाइन हाजिर कर दिया। चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

फतेहपुर निवासी रिजवान डीसीएम चलाते हैं। सोमवार को मवेशियों को लेकर उन्नाव जा रहे थे। जाजमऊ चुंगी के पास पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई थी। रिजवान ने आरोप लगाया था कि उनसे बीस हजार रुपये की मांग की गई थी। विरोध पर उनके क्लीनर शुभम को पुलिसकर्मियों ने पीटा था। 6500 रुपये देकर वह छूटे थे।
विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी। जेसीपी ने बताया कि जांच में आरोपों के संबंध में साक्ष्य पाए गए हैं। उसी आधार पर दरोगा प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल शोएब, सिपाही पालेंदर और सिपाही अर्जुन को लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय कार्रवाई कर इन सभी को दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वसूली हुई, तो दर्ज होगा केस
हाईवे पर वसूली के कई मामले सामने आ चुके हैं। थाने के पुलिसकर्मी हों या पीआरवी के, वह वसूली में लगे रहते हैं। कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि डीसीपी पूर्वी को निर्देशित किया गया है कि निगरानी के लिए टीमें बनाएं, जो गोपनीय तरीके से निगरानी करें। जो भी वसूली में पकड़ा जाए, उस पर केस दर्ज किया जाए। जेसीपी ने कहा कि इस पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed