फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal recovery of police in Kanpur, recovered 6500 by stopping DCM filled with cattle

पुलिस की अवैध वसूली: मवेशी भरा डीसीएम रोका, क्लीनर को पीटकर वसूले 6500, चालक बोला- हर गाड़ी का फिक्स है रेट

Tue, 08 Nov 2022 06:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Nov 2022 06:53 AM IST
सार

जाजमऊ इलाके में पुलिसकर्मियों के द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। यहां 0506 नंबर की जीप से पुलिसकर्मियों ने मवेशी भरा डीसीएम रोक लिया। इसके बाद क्लीनर को पीटा और 6500 वसूले। पीड़ित चालक के मुताबिक हर चक्कर का लेते हैं 200 लेते हैं, लेकिन इस बार 20 हजार की मांग की।

विज्ञापन
Illegal recovery of police in Kanpur, recovered 6500 by stopping DCM filled with cattle
पुलिस की अवैध वसूली (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ में हाईवे पर रविवार देर रात पुलिसकर्मियों ने मवेशी से भरे डीसीएम को रोका। बीस हजार रुपये की मांग की। विरोध पर क्लीनर को पीटा। उसके बाद 6500 रुपये लेकर छोड़ा। जानकारी जब उच्चाधिकारियों को हुई, तो सोमवार को मामले में जांच के आदेश दिए गए।

विज्ञापन

कुछ समय पहले पीआरवी के पुलिसकर्मी हाईवे पर वसूली करने में नप चुके हैं। फतेहपुर निवासी रिजवान मवेशियों को लेकर उन्नाव जा रहा था। जाजमऊ चुंगी के पास पुलिस ने उसको रोक लिया। जीप नंबर 0506 में सवार पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और बीस हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

उसने जब विरोध किया डीसीएम थाने लेकर गए। वहीं गाड़ी खड़ी करवा दी। यहां पर उनके क्लीनर शुभम को पीटा। काफी मिन्नतें करने के बाद साढ़े छह हजार रुपये लिए, तब छोड़ा। यह आपबीती रिजवान ने एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक को बताई, तो उन्होंने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। रिजवान ने एसीपी को बताया कि जो बातचीत कर रहा था, उस सिपाही का नाम शोएब था। एक दरोगा और एक सिपाही भी वहां मौजूद थे, जिनके नाम उसको नहीं पता है।

हर गाड़ी का फिक्स है रेट
रिजवान ने बताया कि इस संबंध में एसीपी से शिकायत भी की है। पूछताछ में रिजवान ने एसीपी को बताया कि अक्सर वह वहां से मवेशियों को लेकर उन्नाव जाता रहता है। चुंगी पर 200 रुपये देकर निकल जाता था।

इस बार वह दो सौ रुपये दे रहा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने अधिक रकम की मांग की। एक दो पुलिसकर्मी नशे में भी थे। इतना पैसा नहीं था। इसलिए देने से मना किया। जिस पर विवाद हुआ। इसी तरह से अलग-अलग गाड़ियों का पुलिस ने रेट फिक्स कर रखा है।

पहले भी सामने आए हैं मामले

  • जाजमऊ में 10 अक्तूबर को पुलिस का वसूली करते वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सब इंस्पेक्टर मधुसूदन दीक्षित, हेड कांस्टेबल अनुपम यादव और सिपाही पूरन सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
  • 22 मार्च को रामादेवी फ्लाईओवर पर पीआरवी 786 के पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में महिला सिपाही मीनू, सिपाही सत्यवीर, दिनकर कुमार व अनिल कुमार निलंबित किए गए थे।

मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed