फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal mining

अवैध खनन का विरोध कर रहे किसानों पर रायफल तानी

Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
illegal mining
अकबरपुर कोतवाली में खड़े मिट्टी खनन में पकड़े गए डंपर। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र के उमरन गांव में अवैध मिट्टी खनन का विरोध कर सोमवार की रात किसानों ने हंगामा किया। इसी बीच रायफल लेकर पहुंचे खनन माफियाओं ने किसानों को धमकाने की भी कोशिश की। गोली मारने की धमकी देने लगे। किसानों का कहना है कि खनन से फसलें खराब हो रही थीं। अफसरों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने खनन का विरोध कर दो डंपर रोक लिए। इधर, गोली चलने की नौबत आने पर यूपी 112 को सूचना दी गई तब पुलिस पहुंची। मिट्टी से भरे दो डंपरों को कब्जे में लेकर किसानों को शांत कराया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र में खनन माफियाओं का अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है। सूचना के बाद भी अफसर नहीं पहुंच रहे हैं, इससे अब ग्रामीणों ने खुद कमान संभाल ली है। सोमवार की रात प्रभात इंजीनियरिंग कालेज के पीछे सात डंपर व जेसीबी से मिट्टी खनन किया जा रहा था। माफिया पास में निर्माणाधीन एक फैक्टरी में मिट्टी पुराई करा रहे थे। कई दिनों से हो रहे अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों ने तहसील अफसरों से लेकर पुलिस को दी थी। अफसरों ने अनदेखी की। रात में दस बजे के बाद खनन शुरू होता था।
विज्ञापन

माफिया डंपर लेकर किसानों के खेतों से निकलवा रहे थे। खनन से उड़ने वाली धूल से किसानों की गेहूं, लाही की फसलें खराब हो रही है। सोमवार रात खनन होने पर रहीमपुर व उमरन गांव के किसान राजवीर सिंह, मोनू, दीपक यादव, कल्लू यादव, मुलायम सिंह, राजेश, दिनेश आदि 20 से अधिक किसान डंपर के आगे खड़े हो गए। जानकारी पर खनन माफिया रायफल लेकर पहुंचे और किसानों को गोली मारने की धमकी देने लगे। अफसरों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद माफिया पांच डंपर व एक जेसीबी लेकर वहां से चले गए। मिट्टी से भरे दो डंपर पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। वहां देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि अवैध खनन में दो डंपर कब्जे में लिए गए हैं। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम भेजने का आश्वासन अफसर देते रहे
कानपुर देहात। रात में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन से किसानों का नुकसान हो रहा है। किसानों की फसलें खराब हो रही है इससे वह आक्रोशित हैं। किसानों ने खनन शुरू होने पर एसडीएम अकबरपुर के सीयूजी नंबर पर ग्रामीण फोन करते रहे। फोन उठाने वाले ने हर बार टीम भेजने की बात कही। लेकिन घंटों कोई टीम नहीं पहुंची। डंपर रोके जाने से किसानों व माफियाओं के बीच टकराव की स्थिति हो गई। इस पर यूपी 112 की पुलिस पहुंची और डंपरों को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया। माफियों ने पुलिस के सामने ही वहां डंपरों में लदी मिट्टी पलट दी। मिट्टी से भरे डंपरों में जुर्माना अधिक देना होता है। इससे इन्हें खाली कर माफियाओं ने जुर्माने से भी बचने की कोशिश की।
दो डंपर पकड़े जाने के बाद भी रात भर हुआ खनन
कानपुर देहात। उमरन के पास अवैध मिट्टी खनन में ग्रामीणों ने दो डंपर पकड़ कर पुलिस को सौंपे। इसके बाद कुछ देर खनन बंद रहा। जैसे मामला शांत हुआ फिर खनन शुरू हो गया। सुबह आठ बजे तक खनन होता रहा। तहसील प्रशासन व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कोई दोबारा नहीं पहुंचा। इससे माफियाओं के हौसले बुलंद है। खुलेआम अवैध खनन का खेल चल रहा है।

उमरन के पास मिट्टी खनन की कोई अनुमति नहीं है। वहां अवैध खनन की सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई होगी।
- संजय कुमार, तहसीलदार अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed