फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal liquor in Huge amounts found in Unnao

यूपीः उन्नाव में मिला अवैध शराब का जखीरा, पांच गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 08:29 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor in Huge amounts found in Unnao
पुलिस की गिरफ्त में कच्ची शराब बनाने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के मौरावां क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान में सोमवार को पुलिस और लखनऊ आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मौरावां थाना क्षेत्र के छोटी गौरी, बठुआ साहपुर, चित्ताखेड़ा में 380 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इन गांवों में खुले आम शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए 4850 किलो लहन और 11 भट्ठियों को नष्ट कराया। सप्ताह भर पहले भी मौरावां क्षेत्र में 1072 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई थी। 
विज्ञापन


एसडीएम पुरवा राजेंद्र सिंह, सीओ पुरवा एमपी शर्मा, आबकारी निरीक्षक लखनऊ लक्ष्मी शंकर बाजपेई, आबकारी निरीक्षक पुरवा रणविजय सिंह, मौरावां थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भारी फोर्स के साथ मौरावां थानाक्षेत्र के छोटी गौरी, बठुआ साहपुर व चित्ताखेड़ा में दबिश दी।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को गांव में बड़े पैमाने पर शराब बनती मिली। पुलिस को सात ऐसे स्थान मिले, जहां कच्ची शराब बनाई जा रही थी। घरों के अंदर ड्रम गाड़ कर रखे गए थे, जिनमें शराब भरी थी। टीम ने जमीन खुदवाकर ड्रम बाहर निकलवाए। पुलिस व आबकारी अधिकारियों ने 11 भट्ठियां नष्ट कराते हुए 380 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसके अलावा मौके से 4850 किलो लहन भी नष्ट कराया। मौरावां थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि मौके से सुंदारा, रामकली, सुमन देवी, निर्मला व एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ऐसे गांव हैं, जहां बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जाती है। सोमवार को हुई कार्रवाई से एक सप्ताह पहले पुलिस ने असरेंदा, रंजीतखेड़ा व गौरी गांव में छापा मारकर 1072 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मौके पर 6250 किलो लहन भी नष्ट कराई गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed