{"_id":"26c5e803563f4eb56f54012c774477b6","slug":"ilegal-mining-catch-in-kanpur-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दबंगई दिखाकर एसडीएम से छीने जेसीबी-डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई दिखाकर एसडीएम से छीने जेसीबी-डंपर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 23 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौराडाडा गांव के पास सोमवार देर रात मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर पहुंचे भोगनीपुर और अकबरपुर तहसील के एसडीएम ने एक जेसीबी और तीन डंपर पकड़ा। लेकिन धरपकड़ की सूचना लगते ही खनन करने वाला अपने अपने 30-35 साथियों के साथ पहुंचाकर हमला बोल दिया।
पहले अधिकारियों से जमकर गालीगलौज की, फिर पकड़े गए जेसीबी और डंपर छीन कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के आने से पहले ही सभी फरार हो गए। इधर, भोगनीपुर कोतवाली में एसडीएम ने शासकीय कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी, गालीगलौज करने के साथ अवैध खनन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भोगनीपुर तहसील के एसडीएम हरिहर राम ने बताया कि भोगनीपुर क्षेत्र के गौराडाडा गांव के पास सोमवार देररात मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। मिट्टी के अवैध खनन की सूचना लगते ही वह रात में ही अकबरपुर के एसडीएम जयनाथ यादव के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
वहां जाकर देखा गया कि जेसीबी से मिट्टी का खनन करके तीन डंपरों में भरा जा रहा था। मौके से डंपर और जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया। पकड़े गए वाहनों के चालक अनिल कुमार, मुरीदपुर के नरेश, गजनेर के दिनेश कुमार, भोगनीपुर पुरैनी के उमाशंकर, शाहपुर मझावन के अंशू ने बताया कि डंपर और जेसीबी मोहम्मदपुर की है।
जिनका संचालन मोहम्मदपुर निवासी मुन्ना सिंह यादव द्वारा किया जाता है। तभी खनन करवाने वाला मुन्ना सिंह यादव लगभग 30 से 35 लोगों के साथ आ धमका। मुन्ना सिंह यादव हमलावर होकर एसडीएम के कब्जे से जेसीबी और तीनों डंपर छीन ले गए। अधिकारियों से गालीगलौज भी की। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी है।
इधर, भोगनीपुर कोतवाली के प्रभारी एफए पुंडीर ने बताया कि एसडीएम हरिहरराम की तहरीर पर मोहम्मदपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह यादव के खिलाफ नामजद और 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।