आईआईटीयंस के रोबोट ने 97 देशों को पीछे छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपटीशन के दौरान टीम ने टास्क के अनुसार रोबोट तैयार किया और उसे प्रदर्शित किया। सबसे पहले रोबोट का सेंसर और उसकी टाइमिंग देखी गई। रोबोट को 20 ऑब्जेक्ट पिक करने का टास्क दिया गया था। इसमें रोबोट ने आर्डर मिलते ही 17 ऑब्जेक्ट पिक कर लिए। पहले टास्क के बाद टीम को पांचवां स्थान मिला। इसके बाद 10 अलग-अलग ऑब्जेक्ट पिकअप करने के लिए दिए गए। इसमें नौ ऑब्जेक्ट रोबोट ने आसानी से उठा लिए। फाइनल में टीम को चौथा स्थान मिला लेकिन ओवरऑल टीम थर्ड पोजीशन पर रही।
प्रो. बेहरा ने टीम का किया नेतृत्व
आईआईटीके और टीसीएस की संयुक्त टीम का नेतृत्व आईआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने किया। उनके साथ प्रो. केएस वैंकटेश, अनिमा, सम्राट, आशीष, रवि प्रकाश, मोहित, सिद्धार्थ और अभय थी थे। इनमें कुछ टीसीएस के शोधार्थी भी हैं।
बड़े विश्वविद्यालयों को दी मात
आईआईटीयंस ने दुनिया के कई बड़े विश्वविद्यालयों से आई टीमों को मात दी। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो, ड्यूक यूनिवर्सिटी, क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, टोटॉरी यूनिवर्सिटी तोशिबा, यूनिवर्सिटी ऑफ बून, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी आदि शामिल हैं।
- जापान में हुए एमोजॉन रोबोटिक्स कंपटीशन में टीसीएस के साथ मिलकर बनाया रोबोट
- तीसरे स्थान पर रही आईआईटीयंसके-टीसीएस टीम, पुरस्कार में मिले साढ़े नौ लाख रुपये