फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT's Computer Science Department Ranked 3rd in the Country, 65th Globally

Kanpur News: आईआईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग को देश में तीसरा, दुनिया में 65वां स्थान

Thu, 26 Mar 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
IIT's Computer Science Department Ranked 3rd in the Country, 65th Globally
कानपुर। क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स की ओर से जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की विषयवार रैंकिंग में आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग ने नाम रोशन किया है। विभाग को देश में तीसरा और दुनिया में 65वां स्थान मिला है। संस्थान के कई अन्य विषय भी टॉप 100 की सूची में शामिल हैं। ओवरऑल इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी सूची में आईआईटी कानपुर देश में पांचवें और दुनिया में 86वें स्थान पर है। आईआईटी दिल्ली इस श्रेणी में देश में पहले और दुनिया में 36वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन



क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के लिए 100 से अधिक देशों के 1900 विश्वविद्यालयों और 21,000 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें 55 विषय और पांच व्यापक संकाय क्षेत्र शामिल हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग उत्कृष्ट अनुसंधान, नवाचार और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों के कारण देश में तीसरे और दुनिया में 65वें स्थान पर रहा। इसी तरह केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री विभाग देश में पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


दुनिया में केमिकल इंजीनियरिंग को 99वां, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को 71वां, मैकेनिकल इंजीनियरिंग को 81वां और केमिस्ट्री को 160वां स्थान मिला। सिविल इंजीनियरिंग को देश में सातवां और दुनिया में 101-150 बैंड में रखा गया। नेचुरल साइंस संकाय में आईआईटी कानपुर देश में चौथे और दुनिया में 151वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल साइंस एवं मैनेजमेंट संकाय में देश में सातवें और दुनिया में 309वें स्थान पर है। बायोलॉजिकल साइंस में 401-450 बैंड और बिजनेस मैनेजमेंट में 151-200 बैंड में स्थान मिला। डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आईआईटी कानपुर देश में चौथे और दुनिया में 51-100 बैंड में शामिल है। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि अगले साल इससे बेहतर परिणाम हासिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed