Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IITs 67th Foundation Day today, alumni to be honoured

Kanpur News: आईआईटी का 67वां स्थापना दिवस आज, पूर्व छात्र होंगे सम्मानित

Mon, 02 Nov 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
IITs 67th Foundation Day today, alumni to be honoured
कानपुर। आईआईटी कानपुर में सोमवार को 67वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व छात्रों और हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत में संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल नवीन गतिविधियों की जानकारी देंगे। इसके बाद प्रो. एचसी वर्मा समेत 15 पूर्व छात्रों को डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनी अवॉर्ड-2026, चार को यंग एल्युमिनाई अवॉर्ड और दो हस्तियों को इंस्टीट्यूट फेलो अवॉर्ड-2025 प्रदान किया जाएगा। वहीं, दो पूर्व छात्रों को सत्येंद्र के. दुबे मेमोरियल अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


15 पूर्व छात्रों को डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनी अवॉर्ड
इस सम्मान के लिए प्रो. प्रकाश (एमएससी फिजिक्स, 1975), प्रो. उपमानु लाल (बीटेक-सीई, 1976), प्रो. रवींद्र कुमार आहूजा (पीएचडी, 1982), प्रो. हरीश चंद्र वर्मा (एमएससी, 1978 और पीएचडी, 1981), प्रो. पी. विजय कुमार (बीटेक-एमटी-ईई, 1979), डॉ. दीपेंद्र प्रसाद (एमएससी, 1980), डॉ. जे. रामाचंद्र राव (बीटेक-ईई, 1984), रवि अग्रवाल (बीटेक-एमटेक, 1986-88), लोकवीर कपूर (बीटेक-एमई, 1987), डॉ. तुषार दीपक चंद्रा (बीटेक-सीएसई, 1988), डॉ. विग्यान सिंघल (बीटेक-सीएसई, 1989), प्रो. संजय ई. शर्मा (बीटेक-एमई, 1990), डॉ. सतीश चंद्रा (बीटेक-सीएसई, 1991), रजत वर्मा (बीटेक-एई, 1998) और अभिषेक विनोद सिंह (एमएससी-फिजिक्स, 2002) का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार युवाओं को मिलेगा यंग एल्युमिनाई सम्मान
40 वर्ष से कम आयु में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले अनिन्दया डे (बीटेक, 2008), वायु रोबोटिक्स के सह-संस्थापक डॉ. नितिश श्रीवास्तव (बीटेक, 2011), डीकोड लैब के निदेशक प्रो. फैज अहमद (डुअल डिग्री, 2012) और नोका रोबोटिक्स के सह-संस्थापक निखिल कुरेले (बीटेक, 2016) को सम्मानित किया जाएगा।

दो को सत्येंद्र के. दुबे पुरस्कार
इंस्टीट्यूट फेलो अवॉर्ड-2025 के लिए आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना और प्रो. वी. चंद्रशेखर चुने गए हैं। वहीं, ईमानदारी, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के साथ दायित्व निभाने के लिए स्वर्गीय प्रो. गुरु दास अग्रवाल और बबलू कुमार (बीटेक, 2004 और एमटेक, 2008) को सत्येंद्र के. दुबे मेमोरियल अवॉर्ड-2026 दिया जाएगा।

1959 में हुई थी संस्थान की स्थापना
आईआईटी कानपुर की स्थापना 1959 में हुई थी। इसका परिसर 1050 एकड़ में फैला है। संस्थान में 21 विभाग, 27 केंद्र, तीन अंतर्विषयी कार्यक्रम और तीन विशेष स्कूल हैं। यहां इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिजाइन, मानविकी और प्रबंधन के क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान कार्य होता है। संस्थान में 580 से अधिक पूर्णकालिक फैकल्टी और 9500 से अधिक विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed