{"_id":"5b10f2514f1c1baf6e8b5af9","slug":"iitians-fitness-challenge-to-cm-yogi-and-hrd-minister-prakash-javadekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"IITians ने CM योगी और एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिया फिटनेस का चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IITians ने CM योगी और एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिया फिटनेस का चैलेंज
हिमांशु मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 01 Jun 2018 04:00 PM IST
सार
- आईआईटी कानपुर के उद्घोष टीम ने कराया ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ का आयोजन
- दो सौ आईआईटीयंस ने की शिरकत, कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के उद्घोष टीम ने कराया ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ का आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर के फिटनेस चैलेंज का कारवां शुक्रवार को आईआईटी कानपुर तक पहुंच गया। यहां सैकड़ों की संख्या में आईआईटीयंस ने कई तरह की खेल प्रतिभाएं दिखाई और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को फिटनेस का चैलेंज दिया। आईआईटीयंस ने सुबह सबसे पहले वार्मअप एक्सरसाइज किया। इसके बाद सभी ने एकसाथ दौड़ लगाई। करीब आधे घंटे की दौड़ के बाद आईआईटीयंस ने पुशअप, रस्सी खींच, योग जैसे कई शारीरिक एक्सरसाइज किया। इस दौरान अलग-अलग खेलों के कोच भी मौजूद रहे। उद्घोष टीम के आकाश ज्योति दास ने खेल मंत्री की ओर से शुरू किए गए इस मुहिम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे देश के प्रत्येक नागरिक में कुछ करने की इच्छा जागृत होगी और वह अपने शरीर के प्रति सतर्क होगा।
ट्वीटर, फेसबुक पर वीडियो डाल अपने-अपने सांसदों को दिया चैलेंज
आईआईटीयंस ने ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ कार्यक्रम के दौरान की वीडियो भी तैयार की है। इसे ट्वीटर और फेसबुक पर शेयर कर योगी आदित्यनाथ और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा अपने-अपने सांसदों को भी टैग किया है। सांसदों को भी इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ट्वीटर, फेसबुक पर वीडियो डाल अपने-अपने सांसदों को दिया चैलेंज
आईआईटीयंस ने ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ कार्यक्रम के दौरान की वीडियो भी तैयार की है। इसे ट्वीटर और फेसबुक पर शेयर कर योगी आदित्यनाथ और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा अपने-अपने सांसदों को भी टैग किया है। सांसदों को भी इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन