फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT will work on 10 challenges of the future

Kanpur News: भविष्य की 10 चुनौतियों पर काम करेगा आईआईटी

Wed, 09 Jul 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
IIT will work on 10 challenges of the future
कानपुर। आईआईटी कानपुर अब भविष्य की 10 डिजिटल चुनौतियों पर काम करेगा। साइबर युग में बढ़ गए खतरों को देखते हुए ऐसी चुनौतियों के लिए टूल और तकनीकी उपकरण भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आईआईटी सी3आई हब के तहत ऐसे स्टार्टअप को आमंत्रित किया है, जो अनुसंधान कर इनके समाधान खोज सकेंगे। स्टार्टअप को संस्थान की ओर से मेंटरशिप के अलावा तीन करोड़ तक की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। आईआईटी कानपुर ने सी3आई हब के तहत साइबर सुरक्षा को ब्लॉकचेन, क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित करने के लिए टूल विकसित किए जा रहे हैं। संस्थान में साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप एसिलरेटर प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें वैज्ञानिक व स्टार्टअप के समक्ष दस चुनौतियां रखी गई हैं। सी3आई हब के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रो. संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत स्टार्टअप को 25 लाख रुपये से लेकर तीन करोड़ रुपये तक दिए जाएंगे। यह प्रोग्राम तीन से नौ माह के बीच चलेगा। उन्होंने कहा कि वेब 3 सिक्योरिटी, साइबर इलेक्ट्रोमैगनेटिक एक्टिविटीज, प्राइवेसी इनहेंसिंग टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन सिक्योरिटी, थ्रेट इंटेलीजेंस, मोबाइल सिक्योरिटी एंड मोबाइल फॉरेंसिक्स, एडवरसरी एआई थ्रेट डिटेक्शन, ऑटोमोटिव सिक्योरिटी, सिक्योरिटी ऑफ एआई-एमएल, लार्ज लैंग्वेज मॉडल सिक्योरिटी पर काम करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed