फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT will teach toppers for free, JEE top 100 rankers will not be charged, Bright Mind Scholarship

IIT टॉपर्स को फ्री पढ़ाएगा: जेईई टॉप 100 रैंकर्स की नहीं लगेगी फीस, जानिए क्या है ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप

Tue, 13 Sep 2022 09:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Sep 2022 09:19 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर टॉप रैंक लाने वाले छात्रों को फ्री में पढ़ाएगा। पूर्व छात्र लोकवीर कपूर ने ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप शुरू की है। इसके तहत छात्रों से ट्यूशन फीस, हॉस्टल या कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
IIT will teach toppers for free, JEE top 100 rankers will not be charged, Bright Mind Scholarship
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस के टॉपर को फ्री पढ़ाएगा। टॉपर से न तो ट्यूशन फीस, न ही हॉस्टल या अन्य किसी भी मद में शुल्क लिया जाएगा। टॉप 100 रैंक में आने वाले छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। उनको आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र लोकवीर कपूर की ओर से शुरू की गई ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप मिलेगी।

विज्ञापन

हालांकि कुछ लोगों ने इस स्कॉलरशिप की आलोचना भी की है। उनका कहना है कि यह लाभ सभी एआईआर रैंकर के लिए लागू होना चाहिए। आईआईटी कानपुर में जेईई एडवांस के टॉपर रैंकर दाखिला लें और संस्थान को मेधावी छात्रों की क्रीम लेयर मिल सके, इसके लिए संस्थान ने पिछले साल से इस स्कॉलरशिप को लागू किया था।

विज्ञापन

दुनिया भर में भले ही आईआईटी कानपुर का डंका बज रहा हो, लेकिन आज भी जेईई एडवांस रैंकर की पहली पसंद आईआईटी मुंबई या आईआईटी दिल्ली या मद्रास ही रहते हैं। इसके बाद ही कहीं जाकर कानपुर का नंबर आता है। कंप्यूटर साइंस लेने के इच्छुक रैंकर भी पहले अन्य आईआईटी ही देखते हैं।

न मिलने पर कुछ तो ब्रांच बदल लेते हैं और कुछ ही आईआईटी आते हैं। पिछले कुछ सालों से टॉप 100 रैंकर छात्रों ने आईआईटी में दाखिला नहीं लिया था। इसी को देखते हुए संस्थान ने छात्रों को आकर्षित करने के लिए इसकी शुरुआत की है।

विज्ञापन

निदेशक प्रो. करंदीकर ने जब ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, तो कुछ लोगों का कहना है कि संस्थान में ऐसी स्कीम शोभा नहीं देती। उनका कहना है कि टॉप 100 रैंकर को यह सुविधा ठीक नहीं है, सभी इसके हकदार हैं। यह तो ऐसा है जैसे कोई कोचिंग संस्थान छात्रों को लाने पर इंसेंटिव देता है।

वहीं, निदेशक प्रो.अभय करंदीकर ने कहा कि कई ऐसे मेधावी छात्र हैं जिनकी रैंक अच्छी है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे टॉप 100 छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। उनके बीटेक के सभी चार साल की पढ़ाई हॉस्टर, स्टेशनरी, बुक, स्वास्थ्य सभी का खर्चा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed