Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT will provide training on everything from AI agents to machine learning.

Kanpur News: एआई एजेंट से लेकर मशीन लर्निंग तक का प्रशिक्षण देगा आईआईटी

Wed, 11 Nov 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
IIT will provide training on everything from AI agents to machine learning.
कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच आईआईटी कानपुर ने विद्यार्थियों और पेशेवरों को नई तकनीकों में दक्ष बनाने की पहल की है। संस्थान की ओर से एप्लाइड मशीन लर्निंग एंड एजेंटिक एआई : फंडामेंटल्स टू नेक्स्ट जनरेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसका बैच एक दिसंबर से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन



सात सप्ताह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग की बुनियादी जानकारी देने के साथ ही आधुनिक एआई सिस्टम विकसित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में ट्रांसफॉर्मर तकनीक, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम), जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग ऑपरेशंस (एमएलओपीएस), मॉडल डिप्लॉयमेंट और एलएलएम इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इस बार एजेंटिक एआई का नया मॉड्यूल भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


इसके तहत प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, रिट्रीवल ऑगमेंटेड जनरेशन (आरएजी), लैंगचेन और एआई एजेंट विकसित करने की तकनीकें सिखाई जाएंगी। इसका उद्देश्य ऐसे एआई सिस्टम तैयार करने में दक्ष बनाना है, जो स्वयं तर्क करने, जानकारी जुटाने और कई चरणों में निर्धारित कार्य पूरे करने में सक्षम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
पाठ्यक्रम में 75 घंटे से अधिक की लर्निंग और 15 से ज्यादा व्यावहारिक प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रतिभागियों को फेशियल एक्सप्रेशन रिकग्निशन, लैंड यूज क्लासिफिकेशन, स्पीच इमोशन रिकग्निशन, एसएमएस स्पैम डिटेक्शन और बुक रिकमेंडेशन सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। रिकॉर्डेड लेक्चर, लाइव कक्षाएं, शंका समाधान सत्र और विशेषज्ञों के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।



पूरा करने पर मिलेगा आईआईटी का प्रमाणपत्र
पाठ्यक्रम का समन्वय आईआईटी कानपुर के प्रो. राजेश एम. हेगड़े और प्रो. केतन राजावत करेंगे। इसमें आईआईटी दिल्ली, आईआईएससी बंगलूरू और ग्लासगो विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों के साथ उद्योग जगत के विशेषज्ञ भी व्याख्यान देंगे। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को आईआईटी कानपुर का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक, उद्योगों में कार्यरत पेशेवर और उद्यमी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed