{"_id":"6402e7c7c77df888bd0a2c04","slug":"iit-will-make-preparation-for-admission-in-neet-aiims-engineering-online-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के आड़े नहीं आएगा पैसा: आईआईटी ऑनलाइन कराएगा नीट, एम्स, इंजीनियरिंग में दाखिले की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के आड़े नहीं आएगा पैसा: आईआईटी ऑनलाइन कराएगा नीट, एम्स, इंजीनियरिंग में दाखिले की तैयारी
Sat, 04 Mar 2023 12:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Mar 2023 12:10 PM IST
सार
सेल्फ असेसमेंट, टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम्स (साथी) पोर्टल का शुभारंभ देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छह मार्च को करेंगे। आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक प्रो. अमय करकरे ने साथी पोर्टल तैयार किया है। यह प्रूटर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर संचालित है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धन के अभाव में कोचिंग जाकर मेडिकल और इंजीनियरिंग में दाखिले की तैयारी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं की मदद के लिए आईआईटी कानपुर आगे आया है। भारत सरकार की तरफ से आईआईटी ने साथी पोर्टल तैयार किया है। इसकी मदद से 11 और 12 के छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग, नीट और एम्स की तैयारी ऑनलाइन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सेल्फ असेसमेंट, टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम्स (साथी) पोर्टल का शुभारंभ देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छह मार्च को करेंगे। आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक प्रो. अमय करकरे ने साथी पोर्टल तैयार किया है। यह प्रूटर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर संचालित है। इसमें सिलेबस से जुड़े कंटेंट और वीडियो के साथ छात्र-छात्राएं अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। आमतौर पर अधिक संख्या में पूछे जाने वाले करीब एक हजार से अधिक सवालों के जवाब पहले से ही पोर्टल में दिए गए हैं।
विज्ञापन
800 वीडियो हैं अपलोड
संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि इस पोर्टल का लाभ देशभर के छात्रों को मिलेगा। साथी पोर्टल पर 800 से अधिक वीडियो अपलोड किए गए हैं। इन्हें देशभर के टॉप संस्थानों के शिक्षकों ने तैयार किए हैं। इसमें गणित, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान के वीडियो ही अपलोड किए गए हैं। छात्र इंटर बोर्ड के साथ इंजीनियरिंग व मेडिकल के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
12 भाषाओं में कर सकेंगे पढ़ाई
साथी के सभी कंटेंट व वीडियो 12 भाषाओं में तैयार किए गए हैं। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलगू, तमिल, उर्दू, कन्नड़, उड़िया व मलयालम भाषा हैं। इससे छात्रों को परेशानी नहीं होगी।