{"_id":"6a63cef1d922f8e36600379f","slug":"iit-trained-140-military-personnel-as-cyber-experts-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1597781-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी ने 140 सैन्य कर्मियों को बनाया साइबर विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी ने 140 सैन्य कर्मियों को बनाया साइबर विशेषज्ञ
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर की सी3आई हब ने भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के कर्मियों के लिए आयोजित साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का सफल समापन कर दिया। लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड मुख्यालय में आयोजित समापन समारोह में 70 सैन्यकर्मियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस पहल के तहत अब तक कुल 140 सैन्यकर्मी प्रशिक्षित हो चुके हैं।
सी3आईहब द्वारा संचालित यह छह माह का हाइब्रिड साइबर सुरक्षा प्रमाणन कार्यक्रम रक्षा और नागरिक सुरक्षा क्षेत्रों के लिए कुशल विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा कराया जाता है। पहले तीन माह के बेसिक मॉड्यूल और अगले तीन माह के एडवांस्ड मॉड्यूल में प्रतिभागियों को क्रमशः मूलभूत से उन्नत तकनीकों तक प्रशिक्षित किया जाता है। प्रत्येक मॉड्यूल में ऑफलाइन और ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से कुल 96 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाता है।