{"_id":"68effa2607b2550d7506ea1b","slug":"iit-to-collaborate-with-vietnam-on-drone-cybersecurity-research-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1299458-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वियतनाम संग ड्रोन-साइबर सिक्योरिटी पर शोध करेगा आईआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वियतनाम संग ड्रोन-साइबर सिक्योरिटी पर शोध करेगा आईआईटी
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर अब सेमीकंडक्टर इनोवेशन के इकोसिस्टम को देश में मजबूत करने और ड्रोन, साइबर सिक्योरिटी, फ्लैक्सिबल इलेक्ट्रानिक्स पर वियतनाम के साथ मिलकर शोध करेगा।
न केवल तकनीक को मजबूत करने बल्कि इनसे संबंधित स्टार्टअप को मेंटरशिप के साथ मार्केट में उतरने में भी संस्थान सहयोग करेगा। इसको लेकर आईआईटी ने वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस के साथ एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं अनुसंधान समझौता (एमओयू) किया है।
साझेदारी के तहत दोनों देशों के वैज्ञानिक ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में संयुक्त शोध करेंगे। एग्जिरो सेमीकंडक्टर प्रा. लि. के साथ भी समझौता किया है। इसके तहत सेमीकंडक्टर डिजाइन और विकास पर अनुसंधान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर नवाचार इकोसिस्टम को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर तकनीकी क्षमताओं का निर्माण करना है।
विज्ञापन
यह समझौता लखनऊ में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में हुआ। समझौते से पहले वियतनाम का एक प्रतिनिधिमंडल आईआईटी कानपुर आया। उन्होंने विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं और नवाचार गतिविधियों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मजो जार्ज, डॉ. जुयेन थन्ह जियांग और डॉ. नगो मिन्ह रहे। उन्होंने डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. तरुण गुप्ता से सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की। गुप्ता ने कहा कि इन दोनों समझौतों से आईआईटी कानपुर की शोध क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही देश को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रो. प्रबोध बाजपेई के साथ सस्टेनेबल एनर्जी इंजीनियरिंग विभाग में चल रहे अनुसंधान पर भी विचार-विमर्श किया। वर्तमान में आईआईटी कानपुर साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन और फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स पर सक्रिय रूप से अनुसंधान कर रहा है।