{"_id":"bc157bac260a3b885efd1e12f79cb81d","slug":"iit-techkriti-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक और मनोरंजन के रंग, छाई उमंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक और मनोरंजन के रंग, छाई उमंग
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 22 Mar 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी की ‘टेककृति 2015’ के तीसरे दिन शनिवार को तकनीक और मनोरंजन के रंग में स्टूडेंट्स में होली की उमंग छा गई। मिंत्रा डॉटकाम की होली थीम दौड़ में तीन किमी तक होली का लुत्फ लिया। देर शाम आडिटोरियम में म्यूजिक शो भी हुआ।
हेलीकॉप्टर बनाकर उड़ाने और मोबाइल हैकिंग का तकनीकी मुकाबला भी कराया गया। प्रतियोगिता की सेल्फी खींचकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करनी है। जिसकी सेल्फी बेस्ट होगी, उसे आईपैड दिया जाएगा। इस प्रसिद्ध टेक फेस्ट का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है।
टेक फेस्ट का समापन रविवार को हो जाएगा। टेकफेस्ट में शनिवार को बिजनेस आइडियाज शेयर किए गए। ज्यादातर आइडियाज आईटी से संबंधित आए, जिसका कंपनियों ने बारीकि से अध्ययन किया। फिर मोबाइल हैकिंग, एंड्रायड एप्लीकेशन डेवलपमेंट, रोबोटिक्स और क्लाउड कंप्यूटिंग की वर्कशॉप कराई गई।
विज्ञापन
आटो मोबाइल डिजाइनिंग, सेटेलाइट कंस्ट्रक्शन, शेयर मार्केटिंग और जूनिपर नेटवर्कस पर इफेक्टिव टॉक शो कराके मार्केटिंग का फंडा बताया गया। ऑप्टिक फाइबर के डॉ. पीटर शूल्टज ने कहा कि ऑप्टिकल फाइबर ने कम्युनिकेशन और इंटरनेट सिस्टम को मजबूत बना दिया है।
अब जरूरत आगे की रिसर्च पर है। इसमें आईआईटियंस महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कम्युनिकेशन का फील्ड बड़ा है। आने वाले समय में इसकी डिमांड और बढ़ेगी। येल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और कंडेंस फिजिक्स के डॉ. राममूर्ति शंकर ने फिजिक्स की बारीकियां बताईं।
कहा कि प्रैक्टिकल नॉलेज के सहारे फिजिक्स के गूढ़ रहस्य सुलझाए जा सकते हैं। इसका इस्तेमाल क्लाउड कंप्यूटिंग में भी किया जा सकता है। ई-स्पीक प्रोग्राम में पिथ इंक की संस्थापक और सीईओ दिव्या, को फाउंडर अमित रंजन और योर स्टोरी डॉटकॉम के आलोक सोनी ने सेल्स और मार्केटिंग की जानकारी दी। बताया कि कम्युनिकेशन स्किल अच्छी हो तो इस फील्ड में सफलता हासिल की जा सकती है।
बिजनेस वेंचर, बैटिल फील्ड, सोशल ट्रैक और 29 स्टेट के मुकाबले भी हुए हैं। टेक प्लेनेट का नजारा अनोखा रहा। लगा कि सौर मंडल धरती पर उतर आया है। इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने को लेकर मारामारी रही। मेगावर्ल्ड, फ्यूचर जिंग, सुसाइड चेस, ब्लाइंड डेट फाइनल, पोकर और माफिया इवेंट में भी स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
फेस्टिवल कोआर्डिनेटर शिव्यांश टंडन, हेड मीडिया एंड पब्लिसिटी शुभ्राजी पाल, सीनियर एक्जीक्यूटिव शिवम मित्तल और अमन ने कहा कि चार दिवसीय टेकफेस्ट के विजेताओं को 35 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।