फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT showcased a confluence of ideas and music, with the launch of the Antaragni and Akshar Mahotsav

Kanpur News: आईआईटी में दिखा सुर-ताल के साथ विचारों का संगम, अंतराग्नि व अक्षर महोत्सव का हुआ आगाज

Fri, 10 Oct 2025 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
IIT showcased a confluence of ideas and music, with the launch of the Antaragni and Akshar Mahotsav
महोत्सव में गजल गाते गायक मोहम्मद वकील।  - फोटो : संवाद
कानपुर। आईआईटी कानपुर के सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि और अक्षर का शानदार आगाज गुरुवार को हुआ। बनारस से आए कवि-विचारक व्योमेश शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत बनारस और कानपुर के साथ प्रेमचंद का रिश्ता पर व्याख्यान के साथ की। अंतराग्नि में प्रोनाइट कार्यक्रम में छात्र डीजे की धुन पर जमकर नाचे।
विज्ञापन


अक्षर कार्यक्रम में व्योमेश शुक्ला ने बताया कि कैसे बनारस ने प्रेमचंद को प्रेमेश्वर महादेव का नाम दिया। बनारस में जहां प्रेमचंद का गंभीर व्यक्तित्व उभरता है तो कानपुर में उन्होंने ठहाके लगवाए। वहीं स्वर संध्या में मोहम्मद वकील और समूह ने अपनी गजलों से समां बांधा।
विज्ञापन



सिद्धार्थ सिंह ने लोक गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। हिमांशु वाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा से दास्तान-ए-कैफी आजमी सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं अंतराग्नि की रॉक नाइट में रागा मैजिक बैंड ने समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम तेरे प्यार में..., छोड़ दो आंचल..., ओ हसीना जुल्फों वाली... पर सभी झूम उठे। इसके साथ ही देर रात ऋतंभरा फैशन शो के प्री राउंड की शुरुआत हुई। अंतराग्नि 12 अक्तूबर तक और अक्षर कार्यक्रम 11 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed