{"_id":"624312ae81ab0e07a9322ec9","slug":"iit-prof-manindra-claim-there-is-no-possibility-of-fourth-wave-of-corona-in-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के प्रो. मणींद्र का दावा: देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं, ये बात भी कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के प्रो. मणींद्र का दावा: देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं, ये बात भी कही
Wed, 30 Mar 2022 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:10 AM IST
सार
प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से चौथी लहर के आने की संभावना नहीं है। हालांकि वायरस के म्यूटेंट में बदलाव आता है तो स्थिति में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं है। अगर चौथी लहर आती भी है तो देशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। चौथी लहर तीसरी की तरह ही कम समय के लिए आएगी, घातक भी कम होगी। 90 फीसदी से अधिक भारतीयों में अब नेचुरल इम्युनिटी डेवलप हो गई है।
विज्ञापन
यह दावा है आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल का। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से चौथी लहर के आने की संभावना नहीं है। हालांकि वायरस के म्यूटेंट में बदलाव आता है तो स्थिति में बदलाव हो सकता है। प्रो. अग्रवाल अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर कोरोना की पहली, दूसरी व तीसरी लहर का आकलन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
इस म्यूटेंट ने वैक्सीन से जनरेट इम्युनिटी को भी बाईपास कर दिया था लेकिन नेचुरल इम्युनिटी को बाईपास नहीं कर सका। इसी कारण ओमिक्रॉन से भारत में सिर्फ 11.8 फीसदी लोग संक्रमित हुए। ग्रीस में सबसे अधिक 65.1 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए। जिन देशों के लोगों में नेचुरल इम्युनिटी अधिक जनरेट हुई थी, वहां ओमिक्रॉन का फैलाव कम रहा।