फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT misdeed case Mohsin seen in CCTV entries also found in registers CP said accused will be arrested

आईआईटी रेप केस: सीसीटीवी में दिखा मोहसिन…रजिस्टरों में एंट्री भी मिली, सीपी बोले- आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी

Tue, 17 Dec 2024 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Dec 2024 09:50 AM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर की पीएचडी छात्रा से यौन शोषण के मामले में कोर्ट में छात्रा के बयान दर्ज हुए हैं। मामले में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज हो चुके हैं। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
IIT misdeed case Mohsin seen in CCTV entries also found in registers CP said accused will be arrested
एसीपी मोहसिन - फोटो : X.com

विस्तार

कानपुर में शादी का झांसा देकर आईआईटी कानपुर की पीएचडी छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप में घिरे एसीपी मो. मोहसिन खान की मुश्किलें बढ़ना तय हो गया है। आरोप लगाने वाली पीएचडी छात्रा ने सोमवार को कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। बयानों में छात्रा ने करीब-करीब उन सभी आरोपों को दोहराया जो उसने अपनी एफआईआर और पुलिस को दिए बयान में लगाए थे।

विज्ञापन

छात्रा के बयान दर्ज होने के बाद केस की विवेचक व एसआईटी की अध्यक्ष एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह ने करीब पंद्रह पन्नौं के विस्तार से दिए उन बयानों को देर शाम तक कोर्ट में पढ़ा। अब माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे एडीसीपी ट्रैफिक की अगुवाई में बनी एसआईटी भारी सुरक्षा के बीच पीड़ित छात्रा को कचहरी लेकर पहुंची।

विज्ञापन

मोहसिन का नाम लेते-लेते लड़खड़ा गई छात्रा
कोर्ट रूम में 11:35 बजे बयान दर्ज होना शुरू हुआ। शाम 4:35 बजे तक बयान दर्ज हुए। साढ़े पांच घंटे में यौन शोषण पीड़ित छात्रा ने विस्तार से बयान दर्ज कराए। इस दौरान कई बार वह झल्लाई। कई बार उसने पानी पिया और बयान देने के दौरान कई बार मोहसिन का नाम लेते-लेते लड़खड़ा गई। बयान दर्ज होने के बाद माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही मोहसिन को गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन

जांच में आरोप कुछ हद तक सही मिले

बता दें, एसीपी मोहसिन के खिलाफ छात्रा ने आठ दिन पहले आईआईटी प्रशासन से शिकायत की थी। आईआईटी प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच कराई थी। जांच में आरोप कुछ हद तक सही मिले तो, पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी दी गई। बताया जाता है कि इसी के बाद छात्रा ने कल्याणपुर पुलिस को तहरीर दी और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखा मोहसिन, रजिस्टरों में एंट्री भी मिली
छात्रा के कोर्ट में अपने बयान पर कायम रहने के साथ ही साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही पुलिस को सबूत मिलने भी शुरू हो गए हैं। आईआईटी से ली गई हॉस्टल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में मोहसिन दिखाई दिए हैं। कुछ जगह पर दोनों साथ में भी दिखे हैं। साथ ही आईआईटी के विभिन्न एंट्री प्वाइंट्स पर उनके परिसर में दाखिल होने और उससे बाहर निकलने के साक्ष्य मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ और कर्मचारियों के बयान होने बाकी हैं। अब उन जगहों से भी साक्ष्य जुटाए जाएंगे, जहां-जहां मोहसिन और छात्रा का साथ आना-जाना हुआ था।

27 नवंबर को सच्चाई आई सामने
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोहसिन से करीबी के दौरान कुछ साथी छात्रों ने उम्र का हवाला देकर दूरी बनाने को कहा था। हालांकि मोहसिन ने अपनी बातों से इतना प्रभावित कर लिया था कि उसे किसी और की कही बात समझ ही नहीं आई। झूठ पकड़े जाने के बाद भी तलाक लेकर शादी की बात कहने से उम्मीद बंधी रही लेकिन जब उसकी पत्नी ने तलाक न देने और दूसरी शादी की बात कही तो वह हिल गई। इस बीच 27 नवंबर को मोहसिन पिता बना तो सच्चाई सामने आई।

छात्रा बोली- मेरे पास एसीपी से बातचीत के सैकड़ों ऑडियो
पकड़े जाने के बाद भी एसीपी ने छात्रा को समझा लिया। छात्रा ने भी उसकी बातों को कुछ हद तक मान लिया लेकिन जब उसे पता चला कि वह उसे साइको बताकर खुद को पाक साफ दिखाने की कोशिश कर रहा है तो वह हिल गई। उसने कहा कि उसके पास एसीपी से बातचीत के सैकड़ों ऑडियो-वीडियो हैं। व्हाट्सएप चैटिंग भी है जो यह साबित करेगी कि मोहसिन ने उससे क्या-क्या कहा और कितने झूठे वायदे किए।

पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज हो चुके हैं। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।  -अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed