{"_id":"5e9204f28ebc3e6fa6218b08","slug":"iit-made-face-shield-for-doctors-ramadevi-news-knp5547986177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की छींक से डॉक्टरों को बचाएगी फेस शील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की छींक से डॉक्टरों को बचाएगी फेस शील्ड
विज्ञापन
कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए आईआईटी कानपुर ने फेस शील्ड बनाई है। फैब्रिकेटेड शीट से बनी यह पारदर्शी शील्ड चेहरे को पूरी तरह से ढंक देती है। इससे मरीजों के छींकने या खांसने से निकलने वाली बूंदें चेहरे तक नहीं जा पाएंगी। दावा है कि यह फेस शील्ड बेहद कम कीमत में तैयार हो जाएगी।
आईआईटी कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं के लिए एन 95 की खूबियों वाला सस्ता मास्क, सस्ती पीपीई, पोर्टेबल वेंटिलेटर सहित अन्य जरूरी शोध कर रहा है। इसी क्रम में आईआईटी के इंमैजिनरिंग लैब ने स्टार्टअप कंपनी मैक ग्रीक्स के साथ मिलकर सस्ती और फोल्ड होने वाली फेस शील्ड बनाई है।
प्रो. जे रामकुमार ने बताया कि इस शील्ड को बनाने के लिए बहुत ज्यादा मैन पॉवर की जरूरत नहीं है। इसके निर्माण से कोरोना से जंग कर रहे फ्रंट लाइन वॉरियर्स को काफी सहयोग मिलेगा। हालांकि उन्होंने कीमत के बारे में जिक्र नहीं किया है।