फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur to conduct hackathon to develop IoT based wireless health monitoring system

आईआईटी कानपुर: आईओटी बेस्ड वायरलेस हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम बनाने के लिए हैकॉथान, मरीजों की स्वास्थ्य जांच होगी आसान

Tue, 29 Mar 2022 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Mar 2022 03:29 PM IST
सार

चिकित्सा के क्षेत्र में नई एडवांस सुविधाएं मरीजों के इलाज को अधिक सुलभ बना रही हैं। इस दिशा आईआईटी कानपुर आईओटी बेस्ड वायरलेस हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 

विज्ञापन
IIT Kanpur to conduct hackathon to develop IoT based wireless health monitoring system
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) बेस्ड वायरलेस हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम बनाने की तैयारी कर रहा है। इस सिस्टम के बन जाने से सेहत की जांच कराने में मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ईसीजी, ऑक्सीजन, श्वसन तंत्र आदि की जांच में काफी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन

आईआईटी की मेडिकल विंग मेडटेक, उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल और ई-स्पिन नैनोटेक प्राइवेट लिमिटेड वायरलेस हेल्थ मॉनीटिरिंग सिस्टम पर हैकॉथान कराने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए चार सदस्यों की टीम को 31 मार्च तक medtechiitk.in पर आवेदन करना होगा। स्नातक पास छात्रों समेत प्रोफेशनल भी पंजीकरण करा सकते हैं। 
विज्ञापन

इन्हें एक ऐसा सिस्टम विकसित करना है, जिसमें तारों का उपयोग न हो। इस तंत्र का उपयोग आईसीयू में ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीजन, श्वसन तंत्र समेत अन्य जांचों के लिए किया जाएगा। किसी भी उम्र के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। टीम में एक महिला प्रतिभागी का होना जरूरी है। आवेदन के बाद इस प्रोजेक्ट पर अपनी रिपोर्ट सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाली टीम को मेडटेक की ओर से समर इंटरर्नशिप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed