{"_id":"69b07c7e1cc76777c9017021","slug":"iit-kanpur-ranks-highest-in-the-engineering-category-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1451496-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंजीनियरिंग श्रेणी में आईआईटी कानपुर को सर्वोच्च रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंजीनियरिंग श्रेणी में आईआईटी कानपुर को सर्वोच्च रैंक
विज्ञापन
कानपुर। शहर के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों ने कॅरिअर 360 रैंकिंग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इंजीनियरिंग, प्रबंधन और विधि समेत विभिन्न श्रेणियों में कानपुर के संस्थानों को उच्च रेटिंग और बेहतर स्थान प्राप्त हुए, जिससे शहर की शैक्षणिक प्रतिष्ठा और मजबूती से उभरी है। इंजीनियरिंग श्रेणी में आईआईटी कानपुर को सर्वोच्च एएएएए रैंक दी गई है।
इसी श्रेणी में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) को एएएए रेटिंग प्राप्त हुई। इसके अलावा, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और यूपीटीटीआई को एएए रैंकिंग दी गई है। लॉ श्रेणी में भी सीएसजेएमयू ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एएए रेटिंग हासिल की है। मैनेजमेंट श्रेणी में आईआईटी कानपुर को देशभर में 17वां स्थान मिला है। हेल्थ केयर मैनेजमेंट श्रेणी में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और रामा विश्वविद्यालय को एए-प्लस रैंक मिली है। वहीं, बी-स्कूल श्रेणी में भी सीएसजेएमयू को एए-प्लस रेटिंग हासिल हुई है। कॅरिअर 360 रैंकिंग में संस्थानों की रेटिंग तय करने के लिए फैकल्टी की गुणवत्ता, शोध कार्य, शैक्षणिक प्रतिष्ठा, अधोसंरचना, उद्योग से सहयोग, प्लेसमेंट प्रदर्शन और छात्र उपलब्धियों को आधार बनाया गया है।