{"_id":"6ab93c764473fe6ba60dfe9e","slug":"iit-kanpur-prof-sandeep-verma-awarded-three-fellowships-simultaneously-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आईआईटी कानपुर के प्रो. संदीप वर्मा को एक साथ तीन फेलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आईआईटी कानपुर के प्रो. संदीप वर्मा को एक साथ तीन फेलोशिप
Sun, 27 Sep 2026 09:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:26 PM IST
सार
Kanpur News: एक साथ तीन फेलोशिप पाने वाले आईआईटी कानपुर के एकमात्र वैज्ञानिक बने।
विज्ञापन
प्रो. संदीप वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैविक गुणों से तैयार चिप पर दवा का प्रयोग करने का शोध करने वाले आईआईटी कानपुर के प्रो. संदीप वर्मा को देश की प्रतिष्ठित प्रमुख तीन एकेडमिक फेलोशिप मिली है। उन्हें फेलो ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस, फेलो ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग और फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेस से सम्मानित किया गया है। प्रो. संदीप को संस्थान के इकलौते वैज्ञानिक हैं, जिन्हें तीनों फेलोशिप मिली है।
विज्ञापन
रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. संदीप वर्मा जैव-कार्बनिक रसायन, रासायनिक जीव विज्ञान और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान व नवाचार कर रहे हैं। उन्होंने ह्युमन क्लीनिकल से पहले चिप पर ट्रायल करने का मॉडल विकसित किया है। उनकी टीम ऐसी छोटी प्रणालियां विकसित कर रही है, जिनमें कोशिकाओं और जैव-अणुओं के बीच होने वाली प्रक्रियाओं को नियंत्रित वातावरण में समझा जा सके। इससे किसी भी दवा को इंसान में ट्रायल करने से पहले चिप पर जांचा जाएगा।
विज्ञापन
प्रो. वर्मा ने अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के जैविक कारणों को समझने और उनके रासायनिक उपचार विकसित करने में योगदान दिया है। वहीं व्यवस्थित पेप्टाइड असेंबली और तंत्रिका पुनर्जनन के लिए प्रोग्राम करने योग्य सॉफ्ट मैटर तैयार करने का कार्य किया है। इनका रसायन विज्ञान और चिकित्सा के मेल से माइक्रोफ्लुइडिक डायग्नोस्टिक सिस्टम और नए रोगाणुरोधी विकसित करने में अहम योगदान है।
विज्ञापन