{"_id":"6ab2e9f02987fe0783014474","slug":"iit-kanpur-faculty-forum-comes-out-in-support-of-prof-doola-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1659933-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रो. डूला के समर्थन में आया आईआईटी कानपुर फैकल्टी फोरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रो. डूला के समर्थन में आया आईआईटी कानपुर फैकल्टी फोरम
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में आरोपी बनाए गए प्रो. सूर्यनारायण डूला के समर्थन पर आईआईटी कानपुर का फैकल्टी फोरम आ गया है। फोरम की ओर से कहा गया है जब तक जांच पूरी न हो जाए तब तक किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए। मीडिया ट्रायल और सोशल मीडिया में किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की।
आईआईटी कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्राे. पंकज वाही की ओर से 22 सितंबर को जारी बयान में आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है। कहा कि विद्यार्थियों के समग्र कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास करने चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। घटना के बाद सामने आ रहे घटनाक्रम पर चिंता जताई। कहा प्रो. सूर्यनारायण डूला शिक्षक और परीक्षा निरीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं और एफआईआर दर्ज हुई है। फोरम का कहना है कि इससे उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। गिरफ्तारी की आशंका से भय का माहौल है।
घटना की परिस्थितियों की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच जरूरी है। फोरम ने मांग की कि तथ्यों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच के लिए उचित जांच समिति गठित की जाए। छात्र, उसके परिवार और संबंधित शिक्षकों की गरिमा का ध्यान रखा जाए। फोरम ने आईआईटी बॉम्बे के शिक्षक समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त की।