फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur: 33 students got package of more than one crore on the first day of placement drive

आईआईटी कानपुर: प्लेसमेंट ड्राइव के पहले दिन 33 छात्रों को मिला एक करोड़ से ज्यादा का पैकेज

Sat, 03 Dec 2022 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Dec 2022 11:07 PM IST
सार

आईआईटी ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके शोध, स्टार्टअप ने विदेशी कंपनियों के मन में विश्वास जमाया है। यही कारण है कि कंपनियां छात्रों को मुंहमांगा पैकेज दे रही हैं। इस बार घरेलू पैकेज में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले चार साल में घरेलू पैकेज 82 लाख से बढ़कर 1.9 करोड़ तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
IIT Kanpur: 33 students got package of more than one crore on the first day of placement drive
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर में इस बार छात्रों को कंपनियां आकर्षक पैकेज ऑफर कर रही हैं। प्लेसमेंट ड्राइव के पहले ही दिन एक छात्र को चार करोड़ का अंतरराष्ट्रीय पैकेज न्यूयॉर्क की कंपनी जेन स्ट्रीट ने ऑफर किया है। बीते चाल साल में अंतरराष्ट्रीय पैकेज में दोगुना वृद्धि हुई है। 2018 में अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.9 करोड़ था।

विज्ञापन


आईआईटी ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके शोध, स्टार्टअप ने विदेशी कंपनियों के मन में विश्वास जमाया है। यही कारण है कि कंपनियां छात्रों को मुंहमांगा पैकेज दे रही हैं। इस बार घरेलू पैकेज में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले चार साल में घरेलू पैकेज 82 लाख से बढ़कर 1.9 करोड़ तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


पिछले साल तो कुल 47 छात्रों को एक करोड़ से ऊपर का पैकेज मिला था, जबकि इस बार पहले ही दिन 33 छात्रों को एक करोड़ से ऊपर का पैकेज मिला है। संस्थान के 273 छात्रों को प्री प्लेसमेंट में ही नौकरी मिल गई है। 332 छात्रों को 13 लाख प्रति माह की इंटर्नशिप दी गई है। इस बार प्लेसमेंट ने पुराने सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। प्लेसमेंट ड्राइव के पहले दिन गुरुवार को 519 छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने नौकरी ऑफर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते चार साल में इस तरह बढ़ा पैकेज 
2018-19 में अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.9 करोड़, 19-20 में 2.3 करोड़ और 20-21 में 2.5 करोड़ गया था, जबकि इस बार चार करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, 2018-19 में घरेलू पैकेज 82 लाख, 19-20 में 92 लाख और 20-21 में 1.2 करोड़ रुपये दिया गया था।

इस साल 72 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने नौकरी ऑफर की है। पिछले साल 47 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय ऑफर मिले थे। इस बार प्रमुख रूप से कैपिटल वन, सैप लैब्स, राकुटेन मोबाइल, एनफेज, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, बैन एंड कंपनी, मैकिन्से एंड कंपनी, सहित कई कंपनियां संस्थान आई हैं। - प्रो. अभय करंदीकर, निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed