फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IG says kanpur coaching mandis hostels are not worth for living

कानपुर कोचिंग मंडी के हास्टल मनुष्यों के रहने लायक नहीं:आईजी

Sun, 23 Jul 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
IG says kanpur coaching mandis hostels are not worth for living
कुछ दिन पहले कानपुर के काकादेव में हॉस्टल में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के काकादेव में बने ज्यादातर हॉस्टल मनुष्यों के रहने के लायक नहीं हैं। हॉस्टल कबूतरखानें जैसे हैं। मुश्किल से भी यहां हवा का एक झोंका नहीं आ सकता। हॉस्टल मानक के अनुरूप बने हैं या नहीं। आग बुझाने के संसाधन मौजूद हैं या नहीं। इसकी जांच कराई जाए। नियमों के विरुद्ध बने हास्टलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह आदेश आईजी आलोक सिंह ने एसएसपी सोनिया सिंह को दिए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आग बुझाने के दौरान फायर सर्विस के दरोगा के बेहोश होने के मामले में अफसरों ने गंभीरता से लिया है। बचाव कार्य के दौरान दरोगा ने मास्क लगा रखा था या नहीं। विभाग में मास्क है या नहीं। इसकी जांच के आदेश एसएसपी सोनिया सिंह को दिए हैं। साथ ही मास्क और अन्य उपकरण की कमी होने पर फायर विभाग को डिमांड भेजे जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बैजनाथ सिंह मूलरूप से फतेहपुर के जाफरगंज थानाक्षेत्र के केवई गांव के रहने वाले हैं। काकादेव तुलसी नगर में उनका चार मंजिला मकान है। मकान के दूसरे खंड में बैजनाथ का परिवार रहता है। बाकी तीन खंडों में 12 कमरों का हास्टल है। उनकेमकान में बुधवार देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। हादसे में बैजनाथ के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले साहब नगर कल्याणपुर निवासी मनीष (20) और उसकी प्रेमिका रिया (28) की मौत हो चुकी थी। जबकि बैजनाथ के परिवार केआठ लोगों को गंभीर हालत में काकादेव स्थित कुलवंती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मकान में रहने वाले पांच प्रतियोगी छात्रों को हैलट में भर्ती कराया गया था। बैजनाथ के परिजनों की हालत में सुधार हादसे में बैजनाथ के परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई थी। सभी को काकादेव स्थित कुलवंती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।


इनमें छोटे बेटे धर्मेंद्र की पत्नी नेहा, बेटे अभि (डेढ़ वर्ष), भतीजी शगुन उर्फ लाडो, सिद्धी उर्फ पीहू, फुफेरा भाई प्रकाश (पुखरायां कानपुर देहात), बुआ उर्मिला (प्रकाश की मां) को शुक्रवार को डॉक्टरों ने वार्ड में शिफ्ट कर दिया था।। शनिवार को धर्मेंद्र और उनकी भाभी शालिनी की तबियत में सुधार हुआ है। दोपहर में दोनों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जबकि हैलट में भर्ती छात्र: हर्षित तिवारी (26) निवासी नियामतपुर जालौन, कीर्ति रतन (20) , अजय कुमार यादव (22) निवासी तारी पट्टी चीलखाना मिर्जापुर, राजन यादव निवासी मछली शहर जौनपुर, अतुल यादव मछली शहर जौनपुर की हालत जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed