{"_id":"5793cce34f1c1bac59c4c752","slug":"if-you-give-the-order-no-one-hears","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप आदेश तो देते हैं, सुनता कोई नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप आदेश तो देते हैं, सुनता कोई नहीं
Sun, 24 Jul 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बैठक में व्यापारियों आैर कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन में हुई नोकझोंक।
- फोटो : amarujala
Link Copied
कानपुर। हम देखेंगे, हम देखेंगे, हम देखेंगे, लाजिम है कि हम भी देखेंगे, वो दिन के जिसका वादा है... मशहूर शायर फैज अहमद फैज की इस क्रांतिकारी गजल को व्यापारी भी गुनगुना रहे हैं। देखना चाह रहे हैं कि कमिश्नर साहब के वादे कब पूरे होंगे। बार-बार वादे-आदेश पूरे न होने पर व्यापारी कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन के सामने हत्थे से उखड़ गए। वाणिज्यकर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में शनिवार को व्यापार बंधु की बैठक में ये हुआ। व्यापारी कमिश्नर से बोले, नाराज मत होइएगा। आप समाधान के लिए आदेश तो करते हैं लेकिन सुनता कोई नहीं। ऐसी बैठकों का क्या मतलब, जिसका कोई असर दिखाई न दे। व्यापारी वाणिज्यकर अफसरों के आतंक से परेशान हैं। सिपाही बिना नेम प्लेट के गाड़ियों को चेक रहे हैं। वाणिज्यकर अफसर वाहन चालकों का मोबाइल छीन लेते हैं। कई दिन तक पता नहीं चलता कि माल लदी गाड़ी कहां है। कोेेेेई लूट रहा है या अपहरण कर ले गया। साहब ये रवैया ठीक नहीं। व्यापारी आंदोलन कर बैठेगा। इस पर कमिश्नर ने उन्हें शांत कराया। एक एक कर समस्या सुनी। उसके निस्तारण के आदेश दिए। कई अहम फैसले भी हुए। इनके लागू न होेने पर लिखकर शिकायत देने को कहा। इस पर व्यापारियों ने उनके एक्शन की प्रशंसा की। बता दें कि 18 जुलाई को होने वाली व्यापार बंधु की बैठक से वाणिज्यकर के आला अफसर नदारद थे। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई थी। अबकी एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुमार द्विवेदी समेत पूरा अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।