{"_id":"617b54765c45ee56f17c4b32","slug":"if-you-are-traveling-to-kerala-madhya-pradesh-maharashtra-and-delhi-then-railways-run-special-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली की कर रहे हैं यात्रा तो रेलवे ने चलाईं है स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली की कर रहे हैं यात्रा तो रेलवे ने चलाईं है स्पेशल ट्रेनें
Fri, 29 Oct 2021 07:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
दिवाली पर घर आने और त्योहार मनाकर लौटने के लिए रेलवे ने 30 अक्तूबर से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन केरल के एर्नाकुलम, मध्यप्रदेश के कई शहरों, मुंबई और दिल्ली के लिए होगा। इनमें रिजर्वेशन कराया जा सकता है।
ये है ट्रेनों का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 05303 गोरखपुर से 30 अक्तूबर और 13 नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे चलेगी। दोपहर 3:05 बजे पांच मिनट के लिए कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी। झांसी, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा समेत कई स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12 बजे एर्नाकुलम स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05304 एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से एक नवंबर और 15 नवंबर को रात 11:55 को चलेगी। तीसरे दिन देररात 1:15 बजे यह कानपुर सेंट्रल और सुबह 8:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01907 प्रयागराज रेलवे स्टेशन से छह और सात नवंबर को रात नौ बजे चलेगी। रात सवा 11 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह सात बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01908 दिल्ली के आनंद विहार से सात और आठ नवंबर को सुबह नौ बजे चलेगी। दोपहर साढ़े तीन बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 6:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।