फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If the counting form is not submitted, the name will be deleted from the voter list.

Kanpur News: गणना प्रपत्र नहीं जमा किया तो मतदाता सूची से कटेगा नाम

Sat, 29 Nov 2025 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
If the counting form is not submitted, the name will be deleted from the voter list.
कानपुर। विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) अपने अंतिम चरण में है। अब सिर्फ 6 दिन ही बचे हैं। चुनाव आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि यदि मतदाता ने चार दिसंबर तक अपना गणना प्रपत्र फार्म नहीं भरा तो तैयार होने वाली मतदाता सूची से नाम हटा दिया जाएगा। अधिकारी मतदाताओं से लगातार अपील कर रहे हैं कि किसी भी गलतफहमी में न रहें। 2003 की सूची में नाम न मिलने पर परेशान न हों, वर्तमान पता ही भरकर फार्म दें तो आपका नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले के 35,35,556 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गए थे। अभी तक 12,55,761 मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा कर दिया है। भ्रांतियों के चक्कर में मतदाता बीएलओ को बार-बार लौटा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बीएलओ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपने-अपने बूथों पर फार्म भरवाने में सहायता कर रहे हैं। यदि किसी घर तक फार्म नहीं पहुंच पाया है तो मतदाता बूथ या नजदीकी मतदाता पंजीकरण केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


बताया कि फार्म में मतदाता को अपनी वर्तमान फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता, पिता-माता या अभिभावक का नाम, एपिक नंबर सहित अन्य बुनियादी जानकारी भरनी होती है। यदि 2003 की सूची में किसी का नाम नहीं है लेकिन परिवार के किसी सदस्य जैसे माता-पिता या दादा-दादी का नाम दर्ज है तो उनका विवरण भी इसमें भर सकते हैं। गणना प्रपत्र न भरने पर मतदाता सूची से नाम हटना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किदवईनगर सबसे आगे, आर्यनगर पीछे

गणना प्रपत्र जमा कराने में किदवईनगर विधानसभा सबसे आगे है। 3.35 लाख में 1.63 लाख फार्म जमा हो चुके हैं। बिठूर विधानसभा में 3.72 लाख में 1.52 हजार फार्म जमा हुए। सीसामऊ में 2.63 लाख में 1.08 लाख, घाटमपुर में 3.29 लाख में 1.23 लाख जमा, बिल्हौर में 4.06 लाख में 1.38 लाख जमा, कल्याणपुर में 3.67 लाख में 1.18 लाख प्रपत्र जमा हुए है। महाराजपुुर में 4.58 लाख में 1.48 लाख, कानपुर कैंट में 3.66 लाख में 1.12 लाख, गोविंदनगर में 3.67 लाख में 1.18 लाख प्रपत्र जमा हो चुके हैं। आर्यनगर प्रपत्र जमा कराने में सबसे पीछे है। यहां 2.98 लाख में सिर्फ 82 हजार गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed