{"_id":"5f8021608ebc3e9b765b6633","slug":"if-the-corona-infected-in-the-home-isolation-is-below-94-oxygen-saturation-visit-your-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन सेच्युरेशन 94 से नीचे हो तो डाॅक्टर से मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन सेच्युरेशन 94 से नीचे हो तो डाॅक्टर से मिलें
Fri, 09 Oct 2020 02:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित अपने ऑक्सीजन सेच्युरेशन की जांच बराबर करते रहें। 95 फीसदी सेच्युरेशन सुरक्षित है लेकिन अगर सेच्युरेशन 94 फीसदी से नीचे आता है तो तुरंत अपने डाॅक्टर से संपर्क करें। कोरोना मृत्यु दर कम करने के लिए गाइड लाइन में अपडेट दिया गया है।
हेल्थ वर्कर की बराबर जांच की जाएगी। बच्चों को मानसिक तनाव से बचाने को सरकार ने टोल फ्री नंबर 18001212830 जारी किया है। इस पर मनोरोग विशेषज्ञ बच्चों की काउंसलिंग करेंगे। कोविड गाइड लाइन के संबंध में सीएमओ को सरकुलर जारी किया गया है।
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के रेस्पेरेटरी विभागाध्यक्ष और कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. सूर्यकांत ने गाइडलाइन में निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन सेच्युरेशन का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
सीने में लगातार दर्द, भारीपन, मानसिक भ्रम, बोलने में दिक्कत, चेहरे या किसी अन्य अंग में कमजोरी, होठों पर नीलापन हो तो कंट्रोल रूम को तुरंत बताएं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि फिट हेल्थ वर्कर कैंपेन भी चलाया जा रहा है। इसमें सभी की जांच की जा रही है।