फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If the buses are challaned, the recovery will be done from the salary of the drivers

कानपुर: बसों का चालान हुआ तो ड्राइवरों के वेतन से होगी वसूली

Sun, 16 Jan 2022 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jan 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
If the buses are challaned, the recovery will be done from the salary of the drivers
यूपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज प्रबंधन ने अपने ड्राइवरों को सुधारने के लिए एक सख्त मुहिम शुरू की है। इसके तहत अगर ड्राइवर कहीं भी बसों को खड़ा करते हैं या बिना स्टॉपेज यात्रियों को बैठाते और उतारते हैं तो उन्हें भारी पड़ेगा। इन गतिविधियों के चलते ट्रैफिक पुलिस ने बसों का चालान काटा तो इसकी रकम रोडवेज नहीं भरेगा, बल्कि इसे ड्राइवरों के वेतन से काटा जाएगा।
विज्ञापन


आमतौर पर बसों को रुकवाने के जिम्मेदार कंडक्टर होते हैं पर यह मुहिम शुरू होने के बाद ड्राइवर उनकी नहीं सुनेगा। इस तरह की कार्रवाई के लिए सभी चालकों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के माध्यम से सूचना भी दे दी गई है।
विज्ञापन


रोडवेज अफसरों का मानना है कि 25 फीसदी चालक बेतुके तरीके से सवारियों के चक्कर में चौराहों पर बसें खड़ी कर देते हैं। कई बार पार्किंग में बसें खड़ी करके ड्राइवर और कंडक्टर इधर-उधर हो जाते हैं। इन्हीं अव्यवस्थाओं की वजह से झकरकटी बस अड्डे के सामने भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जब चालकों की पगार से चालान राशि की कटौती होगी तो इनकी अराजकता पर अंकुश लगेगा। इस नई व्यवस्था को 17 जनवरी से प्रभावी किया जाएगा। परिवहन निगम की बसों की वजह से चालक कई बार बसों की गलत जगह पार्किंग करते हैं। चालान राशि उन्हीं के वेतन से कटेगी तो इस पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed