{"_id":"581233034f1c1b2f77bc4bd2","slug":"if-not-your-pension-will-be-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"... ऐसा नहीं करेंगे तो फंस जाएगी आपकी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... ऐसा नहीं करेंगे तो फंस जाएगी आपकी पेंशन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
ईपीएफओ के यूपी में सात लाख और बिहार में साढ़े सात लाख अंश धारक हैं
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंश धारकों को 15 दिन के अंदर अपना आधार कार्ड खाते से लिंक कराना होगा। ऐसा न होने पर जनवरी से उनकी पेंशन फंस सकती है। ईपीएफओ के यूपी में सात लाख और बिहार में साढ़े सात लाख अंश धारक हैं।
ईपीएफओ अपने अंश धारकों के लिए सभी सेवाएं ऑनलाइन करने जा रहा है। आधार कार्ड लिंक करना इस दिशा में पहल है। ऑनलाइन सेवाओं में पीएफ से निकासी और पेंशन का निर्धारण भी शामिल होगा। आधार से लिंक होने के बाद अंश धारक इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लेन-देन कर सकेंगे।
ईपीएफओ कानपुर के केंद्रीय अपर आयुक्त यूपी-बिहार डॉ. वीपी सिंह और प्रवर्तन अधिकारी संजय बाजपेई ने बताया कि आधार कार्ड लिंक कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। 15 दिन का समय दिया गया है। आधार कार्ड लिंक कराने के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर उपलब्ध जीवन रक्षा फार्म भरना होगा। यदि किसी को ऑनलाइन आधार लिंक करने में असुविधा हो रही है तो वह अपने कार्यालय में भी फार्म भरकर जमा कर सकता है।