फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   icse exam result kanpur: parinay,harleen in 12th and pranjali topper in 10th

cisce exam result kanpur :12वीं में परिणय, हरलीन और 10वीं में प्रांजलि अव्वल, 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों की भरमार

Sat, 11 Jul 2020 01:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Jul 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
icse exam result kanpur: parinay,harleen in 12th and pranjali topper in 10th
cisce exam result - फोटो : amar ujala
कानपुर में द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन में 12वीं डॉ. वीरेंद स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर के परिणय चौहान और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की हरलीन नारंग टॉपर रहें। उनको 99.25 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन


10वीं में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की प्रांजलि त्रिपाठी टॉपर रहीं। उनको 99.6 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 12वीं कामर्स में शीलिंग हाउस स्कूल की छात्रा जयति मोदी 99 फीसदी अंक अर्जित किए हैं। शुक्रवार को घोषित हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया।
विज्ञापन


साइंस वर्ग के परिणय चौहान और ह्ययुमेनिटीज की प्रांजलि त्रिपाठी ओवरऑल के साथ साथ अपने वर्गों में भी टॉपर रहे। 10वीं में  डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी की मिताली दीक्षित 99 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं और 12वीं दोनों की टॉपर की सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। कामर्स और ह्ययूमेनिटीज की टॉपर सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। जोन कंवीनर वनिता मेहरोत्रा ने कहा कि 12वीं का परिणाम अंग्रेजी और बेस्ट तीन विषय और 10वीं का अंग्रेजी और बेस्ट चार विषयों के आधार पर निकाला गया है।   


90 फीसदी अंक पाने वालों की भरमार
सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों की भरमार रही। अधिकतर स्कूलों में छात्रों के 90 फीसदी से अधिक अंक रहे। गणित, एकाउंट्स, अंग्रेजी में छात्रों को अच्छे अंक मिले। तीन विषयों में अच्छे अंक मिलने से छात्रों को औसत अंकों में भी लाभ मिल गया। औसत अंक, बाकी विषयों में मिले अंक के आधार पर ही मिले।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed