फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I will show you death... saying this he opened fire

Kanpur News: तुम्हें मौत दिखाते हैं... कह झोंक दिए फायर

Tue, 13 Jan 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
I will show you death... saying this he opened fire
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के जरकला गांव निवासी सतेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान हत्या के मामले में 10 साल की सजा काट चुका गांव निवासी प्रमोद सिंह बाइक से आया। बाइक खड़ी कर बिना किसी बात के कहा कि आओ तुम्हें मौत दिखाते हैं... कहते हुए तमंचा निकालकर चार राउंड फायर झोंक दिए। किसी तरह दीवार के पीछे छिपकर खुद की जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों को देखकर आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed