{"_id":"69e3eb244275670d510e3e50","slug":"i-havent-received-ration-for-three-months-the-ration-dealer-abuses-me-and-drives-me-away-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1494045-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन महीने से नहीं मिला राशन, कोटेदार गालियां देकर भगा देता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन महीने से नहीं मिला राशन, कोटेदार गालियां देकर भगा देता
विज्ञापन
कानपुर। नरवल तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 108 शिकायतें दर्ज आईं। इनमें नाै का माैके पर निस्तारण कर दिया गया। राशन, पेयजल और राजस्व जैसी बदहाल व्यवस्थाओं पर लोगों का गुस्सा सामने आया।
ग्राम नेवादा बौसर की शिवानी ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि कोटेदार शिवप्रसाद ने फरवरी के बाद से राशन नहीं दिया। पहले केवाईसी के नाम पर टरकाया बाद में राशन मांगने पर गाली देकर भगा दिया। ग्राम तुसौरा के पूर्व ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने जलजीवन अभियान योजना की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण अधूरा है।
गर्मी बढ़ने से पेयजल संकट गहरा गया है। योजनाएं कागजों में दाैड़ रही हैं। मजरा लक्ष्मणपुर जैसे इलाकों में जल आपूर्ति लाइन और जुड़ाव का काम अधूरा है। इससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम खरौटी की दिव्या को उनके पिता के नाम की घरौनी उपलब्ध कराई गई। ग्राम चिरली निवासी शिवबरन सिंह के आवेदन पर उनके पुत्र व पुत्रवधू के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्राम तिरमा के राकेश का खतौनी में नाम दर्ज कर खतौनी उपलब्ध कराई गई। ग्राम हाथीगांव की रज्जो देवी को घरौनी प्रदान की गई। ग्राम बांबी भितरी के किशनपाल की बिजली बिल संबंधी शिकायत का मौके पर निस्तारण करते हुए बिल 34,820 रुपये से घटाकर 13,909 रुपये कर दिया गया। इस दाैरान राजस्व विभाग के सर्वाधिक 47 मामले रहे। इसके अलावा पुलिस के 10, राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त 15, विकास के छह, बिजली के आठ, चकबंदी के पांच, समाज कल्याण के छह तथा बैंक के तीन प्रकरण शामिल रहे। समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा आदि माैजूद रहे।