फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I could not become anything, neither a good son nor a friend... Student hanged himself after writing

Kanpur News: मैं कुछ बन न सका, न तो अच्छा बेटा और न दोस्त ... लिखकर फंदे पर लटक गया छात्र

Sun, 09 Feb 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
I could not become anything, neither a good son nor a friend... Student hanged himself after writing
कानपुर। मैं कुछ बन न सका, न तो अच्छा बेटा और न ही अच्छा दोस्त। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए, बाय-बाय फाॅर एवर...। ये पंक्तियां लिखकर दबौली निवासी 19 वर्षीय राहुल फंदे पर लटक गया। वो अरमापुर पीजी कॉलेज का स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दबौली निवासी रमेश अग्रवाल प्राइवेट कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी किरन, बेटी ज्योति और बेटा राहुल था। दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर उनका परिवार रहता है, जबकि भूतल पर बड़े भाई नरेश का परिवार रहता है। बेटा पिछले कुछ समय से किसी लड़की से घंटों फोन पर बात करता था। शनिवार रात करीब ढाई बजे एक हजार रुपये मांगे। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह पांच बजे पत्नी किरन में कमरे में गई तो सामने बेटे का शव लटकता दिखा। शोर मचाने पर सब पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन

पिता से लिए पैसे लड़की को भेज दिए
पिता के मुताबिक, सुबह बेटे की मौत होने के बाद उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया था। बेटी ने राहुल की मौत की जानकारी दी तो लड़की ने फोन काट दिया। मोबाइल की जांच पर पता चला कि उनसे लिए रुपये बेटे ने रात में ही उस लड़की को ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed