फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife of Pahewa incident accused dies of heart attack, Kinnar Dubey could not attend the last rites

UP: पहेवा कांड के आरोपी की पत्नी की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका किन्नर दुबे

Sat, 13 Jan 2024 06:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

Kanpur News: पहेवा गांव में हुए बुद्ध कथा बवाल में आरोपी की पत्नी को हार्ट अटैक आ गया। परिजन आनन फानन कार्डियोलॉजी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Wife of Pahewa incident accused dies of heart attack, Kinnar Dubey could not attend the last rites
मृतक वंदना की फाइल फोटो और घर के बहार खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में बीते 18 दिसंबर की आधी रात पहेवा गांव में आंबेडकर-बुद्ध कथा बवाल हुआ था। मामले में जेल भेजे गए नामजद आरोपी किन्नर दुबे की पत्नी को शुक्रवार को हार्ट-अटैक आ गया। परिजन आनन फानन कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पत्नी के अंतिम संस्कार में आरोपी किन्नर दुबे शामिल नहीं हो सका।

विज्ञापन

बवाल के बाद से गांव की गलियां अभी भी पुलिस पहरे में हैं। मालुम हो कि साढ़ थाना क्षेत्र की भीतरगांव पुलिस चौकी के पहेवा गांव में 18 दिसम्बर की रात आंबेडकर बुद्ध ज्ञान कथा बवाल में नामजद आरोपी किन्नर दुबे को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को माती कोर्ट में किन्नर दुबे समेत सभी आरोपियों की सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन

पति की गिरफ्तारी के बाद से कानपुर मायके में रह रही आरोपी किन्नर दुबे की पत्नी वंदना (46) को हार्ट अटैक आ गया। पारिवारीजन राज किशोर द्विवेदी ने बताया आनन फानन कानपुर कार्डियोलॉजी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पत्नी वंदना के अंतिम संस्कार के दौरान जेल में बंद पति किन्नर दुबे शामिल नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहेवा गांव में बन रही अस्थाई चौकी, तैनात होगा पुलिस बल
बीते 18 दिसंबर की रात अंबेडकर बुद्ध ज्ञान कथा में बवाल के बाद सुर्खियों में आए पहेवा गांव की गतिविधियों पर पुलिस उच्चाधिकारी लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। एकाएक जातीय तनाव होने से गांव में दलित और सवर्णों में पाला खिंच गया है। जिसको देखते हुए बवाल के बाद लगातार दो प्लाटून पीएसी के साथ तकरीबन आधा सैकड़ा पुलिस बल दिन-रात गलियों में गस्त करते रहते हैं।

दो दरोगा, एक दीवान और आधा दर्जन कांस्टेबल तैनात होंगे
अब गांव में अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई जा रही है। साढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र राठौर ने बताया गांव किनारे पुराने पंचायत भवन की बिल्डिंग की मरम्मत कराकर दो कमरे तैयार कर लिए गए हैं। शौचालय और बाउंड्री निर्माण के साथ पेयजल हेतु बोरिंग आदि कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही उच्च अधिकारियों द्वारा दो दरोगा, एक दीवान और आधा दर्जन कांस्टेबल तैनात होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed