फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him red handed, huge uproar on road

शर्मनाक: प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा...जमकर हुआ हंगामा, पढ़ें मामला

Sat, 03 Feb 2024 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Feb 2024 02:31 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मानते पत्नी ने पकड़ लिया। इसके पति, पत्नी और प्रेमिका में जमकर विवाद हुआ, जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him red handed, huge uproar on road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र सत्यम बिहार में शुक्रवार देर शाम पति-पत्नी और 'वो'के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां प्रेमिका से मिलने आए एक अधेड़ को उसकी पत्नी ने रिश्तेदारों सहित डेढ़ दर्जन लोगों के साथ आकर रंगेहाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन

रोड पर हंगामा होता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ को थाने ले आई।  इसके बाद में उसकी पत्नी ने प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति पांडु नगर में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।

विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि दस बजे वह अपना कार्यालय बंद कर सत्यम विहार निवासी प्रेमिका के घर आ गया। किसी की सूचना पर पीछे से उसकी पत्नी भी अपने रिश्तेदारों संग आ धमकी और पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर विवाद होने लगा, जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।

प्रेमिका से पिछले 30 वर्षों से संबंध हैं
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो प्रेमिका ने अपने को सरकारी अध्यापिका बताया। पुलिस पति को थाने लेकर आ गई। वहीं महिला के पति ने बताया कि उसके अपनी प्रेमिका से पिछले 30 वर्षों से संबंध हैं। इसके बाद में पत्नी ने  पुलिस को तहरीर दी और थाने में हंगामा किया।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर जांच कर होगी कार्रवाई
पत्नी ने प्रेमिका पर आरोप लगाया कि उसने मेरे पति के जेवर, एफडी, जरूरी कागजात तक कब्जे में ले रखे हैं। यहां तक कि व्यापार में भी साझेदार है और आए दिन पति को फोन कर बुलाती है और धमकी देती है। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed