फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband taken out wife because she gave birth to daughter

एक माँ की दर्द-ए-दास्तां- बेटी को दिया जन्म तो धक्के मार के निकाला

Mon, 08 Jan 2018 10:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
husband taken out wife because she gave birth to daughter
डेमो पिक
सरकार और सामाजिक संस्थाएं भले ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान बढ़ाने में लगी हों, लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो बेटियों को अभिशाप समझते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी में उरई के कैलिया थाने में आया। जहां नवविवाहिता ने महिला सीओ रुक्मिणी वर्मा को शिकायत पत्र देकर बताया कि बेटी होने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन




बेटी को साथ लेकर दफ्तर में बिलखती मां को देख सीओ का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी को बुलाकर ससुरालियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की बात कही। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पूनम पत्नी बलवीर निवासी ऐबरा थाना कैलिया सोमवार को आठ दिन की बच्ची को सीने से लगाकर सीओ रुक्मिणी के दफ्तर पहुंची और बिलखने लगी।


इस पर सीओ दफ्तर की महिला सिपाहियों ने गोद से बच्ची को अपनी गोद में लिया और पूनम को संभाला। रोते हुए पूनम ने बताया किउसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसने 31 दिसंबर को सीएचसी कोंच में प्रसव के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया था। जबकि ससुराल वाले बेटे की आस लगाए हुए थे। पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्ची पैदा होने की जानकारी मिलते ही ससुराल वाले उस पर ताने कसने लगे। दो दिन पहले वह अस्पताल से जब बच्ची लेकर ससुराल पहुंची तो ससुराली भला बुरा कहने लगे।  पति बलवीर रायकवार, जेठ ठाकुर, सास प्रेमादेवी तो इस कदर गुस्साए कि उसके साथ मारपीट कर उसे घर से ही निकाल दिया। मायकेवाले समझाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। घर से निकाले जाने के बाद पूनम अपने मायके ग्राम गोपालपुरा थाना माधौगढ़ में रह रही है। पूनम की आपबीती सुनकर सीओ ने एसओ कैलिया को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


सीओ रुक्मिणी वर्मा का कहना है कि यदि पूनम की शिकायत सही मिली तो उसके ससुरालियों को बख्शा नहीं जाएगा। पता नहीं क्यों कुछ लोग बेटियों को अभिशाप समझते हैं। हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed