फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband shot his wife in farrukhabad

पैंट पर स्त्री न करने पर पति ने पत्नी को मारी थी गोली फिर गया था बारात, पुलिस ने किया खुलासा

Fri, 13 Dec 2019 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Dec 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
husband shot his wife in farrukhabad
पति ने पैंट पर स्त्री न करने पर पत्नी को मारी थी गोली - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में गोली लगने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वह योजना के तहत पत्नी को गोली मारकर बरात में चला गया था। पूछताछ में उसने पुलिस को कई बार इधर-उधर की बातें बताईं। लेकिन बाद में गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि पैंट पर स्त्री न करने पर उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फर्रुखाबाद के ग्राम अलहदादपुरभ निवासी रामगोपाल सिंह ने गुरुवार सुबह शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी सीमा ने तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने रामगोपाल को पुलिस जीप से उसके घर ले जाकर मामले की गहराई से छानबीन की, तो पता चला कि रामगोपाल सिंह ने ही सुनियोजित ढंग से पत्नी की गोली मारी थी। मध्य प्रदेश जिला भिंड थाना महगांव के ग्राम पिपरौली निवासी रामनरेश सिंह ने रामगोपाल व उसके पिता रघुनंदन के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रामनरेश सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया गया था। उसने रामगोपाल की आर्थिक मदद भी की थी। 20 दिन पूर्व परिवार में शादी थी। इस शादी में रामगोपाल ने पुत्री सीमा को नहीं भेजा था।

 

12 दिसंबर को सुबह 7 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि रामगोपाल ने अपने पिता के सहयोग से बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया की रामगोपाल को बुधवार शाम को अपने दोस्त की बरात में जाना था।

शाम को घर पहुंचा तो उसकी पैंट पर प्रेस नहीं थी। इसको लेकर पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद ही उसने देर रात सीमा के गोली मार दी। इसके बाद वह वहां से गायब हो गया। सुबह वह घर पहुंच गया और जानकारी दी कि रात को बरात में चला गया था। इस दौरान सीमा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed