फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband ruthlessly murdered his wife in farrukhabad

जरा-सी बात पर नशे में धुत पति ने पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, फिर शव के पास लेट गया

Fri, 07 Sep 2018 07:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
husband ruthlessly murdered his wife in farrukhabad
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में वीरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात शराब के नशे में धुत्त पति ने जरा-सी बात पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। ससुर ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के गांव समैचामऊ निवासी उमेशचंद्र ने अपनी बेटी सीतू (29) की शादी 11 साल पहले नवाबगंज के गांव वीरपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ की थी। धर्मेंद्र के पिता रामबाबू की बुधवार को तबीयत खराब हो जाने पर परिवार वालों ने उनको यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। घर पर धर्मेंद्र उसकी पत्नी सीतू और उसके दो बेटे मौजूद थे।
विज्ञापन


 

सीतू को मृत देख घर वालों के होश उड़ गए

husband ruthlessly murdered his wife in farrukhabad
डेमो पिक
बृहस्पतिवार की रात नशे में धुत्त धर्मेंद्र का किसी बात पर पत्नी सीतू से वाद विवाद हो गया। इस पर तैश में आकर धर्मेंद्र ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। नशे में होने के कारण वह भी वहीं लेट गया। इसी दौरान धर्मेंद्र का भाई रामवीर व अन्य लोग घर पर पहुंचे। सीतू को मृत देख घर वालों के होश उड़ गए। रामवीर ने तुरंत इसकी सूचना धर्मेंद्र के ससुर उमेशचंद्र व पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने पर एसओ रजनीश सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ससुर उमेशचंद्र ने दामाद धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी की गर्दन को अपनी टांग में फंसा कर पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed