फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband raised questions on wife's femininity, demanded to declare marriage void, panel of five doctors will i

पत्नी के स्त्रीत्व पर सवाल, विवाह शून्य करने की मांग: पति बोला- बीवी अपने पास नहीं आने देती, पढ़िए पूरा मामला

Fri, 08 Sep 2023 01:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Sep 2023 01:29 PM IST
सार

Kanpur News: पत्नी ने जवाब में कहा कि उसके व उसके परिजनों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचनाधिकारी ने भी डॉक्टरी रिपोर्ट व उनके बयान के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगाई कि लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

विज्ञापन
Husband raised questions on wife's femininity, demanded to declare marriage void, panel of five doctors will i
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में एक पति ने पत्नी के स्त्रीत्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया। साथ ही, डॉक्टरों के पैनल से जांच कराने और रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर शादी को शून्य घोषित करने की मांग की है। पारिवारिक न्यायालय चतुर्थ की न्यायाधीश शगुन पंवार ने मामले में सीएमओ को डॉक्टरों के पैनल से युवती की जांच कराने और दो अक्तूबर तक बंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट कोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। शास्त्रीनगर निवासी युवक का विवाह 27 अप्रैल 2021 को हुआ था।

विज्ञापन

युवक का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी उसे अपने पास नहीं आने देती थी। कुछ दिन बाद उसे पत्नी के स्त्री होने पर ही संदेह हुआ और जून 2021 में उसने काकादेव थाने में पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ धोखे से शादी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। साथ ही युवक ने शादी को शून्य घोषित करने के लिए 2021 में ही पारिवारिक न्यायालय में वाद भी दाखिल कर दिया।

विज्ञापन

डॉक्टरों का पैनल करेगा पत्नी की चिकित्सकीय जांच
इस बीच पुलिस ने आरोपों को झूठा बताते हुए जांच के बाद मुकदमे में अंतिम आख्या कोर्ट भेज दी। सुनवाई के दौरान पति ने कोर्ट में अर्जी देकर मांग की कि उसकी मौजूदगी व उच्चाधिकारियों की देखरेख में आधुनिक यंत्रों से वीडियोग्राफी कराकर तीन या पांच डॉक्टरों के पैनल से पत्नी की चिकित्सकीय जांच कराई जाए। पत्नी अगर जांच से इन्कार करती है तो विवाह को शून्य घोषित कर दिया जाए।

पत्नी बोली- मैं पूरी तरह से स्वस्थ
वहीं पत्नी ने जवाब में कहा कि उसके व उसके परिजनों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचनाधिकारी ने भी डॉक्टरी रिपोर्ट व उनके बयान के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगाई कि लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सीएमओ की देखरेख में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल गठित कर पति की मौजूदगी में पत्नी की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed