{"_id":"63da76bdaa502c51836fce48","slug":"husband-pours-boiling-oil-on-his-wife-in-hamirpur-badly-burnt-her-face-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: पति ने पत्नी पर डाला खौलता हुआ तेल, बुरी तरह झुलस गया चेहरा, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: पति ने पत्नी पर डाला खौलता हुआ तेल, बुरी तरह झुलस गया चेहरा, जानें क्या है पूरा मामला
Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
सार
जरिया थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी के ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। पुलिस आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में थाना जरिया के परछा गांव में क्रूरता की हद पार करते हुए मामूली झगड़े में पति ने पत्नी के चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जालौन जिले के रिरुआ गांव निवासी पीड़िता के भाई अनिल कुमार पूत्र ओम प्रकाश राजपूत ने जरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बहिन संगीता की शादी वर्ष 2018 में थाना जरिया के परछा गांव निवासी बबलू राजपूत पूत्र प्रताप के साथ की है।
विज्ञापन
इसका ढाई वर्ष का एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही पति बबलू, सास मीरा और ससुर प्रताप मेरी बहिन को मारते पीटते व धमकाते हैं। बीती 25 जनवरी को पति बबलू ने मेरी बहिन के चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे बहिन का चेहरा बुरी तरह से जल गया है।
विज्ञापन
उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया है। बहन का इलाज भी नहीं करा रहे हैं। इंस्पेक्टर बृजमोहन का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों और ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है।